Income Tax e-filling 2021-22 -ITR-I Kaise Bhare | Revised ITR Kaise Bharen ? रिवाइज्ड ITR कैसे फाइल करें


INCOME TAX RETURN 2021-22 (AY 2022-23) कैसे फाइल करें इनकम टैक्स रिटर्न ? Revised ITR Kaise Bharen ?
असेसमेंट ईयर 2022-23 ( वित्तीय वर्ष 2021-22 ) के लिए आयकर विभाग द्वारा इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई  2022  निर्धारित की गयी है। अब इस तिथि तक आयकर रिटर्न भर सकते है। इस तिथि के बाद आयकर विभाग द्वारा टैक्स नहीं भरने वालों पेनाल्टी लगाया जायेगा।
आपको बता दें कि असेसमेंट वर्ष 2022-23  के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की प्रक्रिया अभी चल रही है   जिसकी अंतिम तिथि 31जुलाई   2022 है। इस निर्धारित तिथि तक अपना आयकर रिटर्न जरुर फाइल कर लें .और किसी भी परेशानी से बचें .


आपको आज के इस पोस्ट में इनकम टैक्स रिटर्न करते समय यदि गलती हो गयी है मतलब यदि आपने कोई जानकारी गलत भर दिया है या  कुछ जानकारी भरना भूल गए है तो उसको कैसे सुधार सकते है इसके बारे में पूरा विस्तार से बताया गया है आप ये पोस्ट बहुत ध्यान से पढ़ें और इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते समय हुई गलती को सुधारें।
यदि आपने अपना इनकम टैक्स रिटर्न भरने में कोई गलती कर दी है तो बिलकुल चिंता न करें आपका पूरा सहयोग किया जा रहा है।आप इस आर्टिकल की सहायता  से इनकम टैक्स रिटर्न की जानकारी प्राप्त कर सकते है। 
लेटेस्ट अपडेट  के लिए व्हाट्सएप्प ग्रुप ज्वाइन करें 

चलिए बताते है रिवाइज्ड ITR कैसे भरें ?Mobile se ITR KAISE FILL KAREN ?
यदि आपके पास कम्प्यूटर या लैपटॉप नहीं है तो आप निरास न हो क्योंकि आप अपने मोबइल से भी इनकम टैक्स रिटर्न भर सकते है। और ओ भी बहुत आसान तरीके से। जी हाँ दोस्तों आपके पास यदि स्मार्ट फोन है तो भी आप इनकम टैक्स की जानकारी भर सकते है। देखिये पूरी जानकारी –


👉सबसे पहले आपको इनकम टैक्स विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in में जाना है जब आप इस लिंक को ओपन करेंगे तो आपको e-filing करने के लिए विभाग का home page ओपन हो जायेगा। इस पेज में आपको e-filing lite पर लॉगिन करना है।
👉इसके बाद आपको ठीक वैसे ही  प्रोसेस करना है जैसे की आप ओरिजिनल ITR को भरने के लिए किया था।
अब आपको अपने PAN की सहायता से लॉगिन पोर्टल में लॉगिन कर लेना है। 
👉 लॉगिन करने के बाद  अगले स्टेप में आपको नीचे बताये गए स्टेप को फॉलो करते हुए अपना ITR फार्म भरना है। 
 👉Filing Of Income Tax Return को सलेक्ट करें।
 अब अगले स्टेप में आपको एक नया पेज मिलेगा जिसमे आपको निम्न जानकारी भरना है 👇


PAN NO- इसमें आपका PAN NO लिखा हुआ रहेगा। 
ASSESMENT YEAR -इसमे आपको 2020-21 डालना है। 
ITR Form No – इसमे आपको ITR -I  को सलेक्ट कीजिये यदि आपने दूसरा फार्म भरा है तो उसका चयन करना है। 
FILING TYPE –इसमें आपको Originol/Revised Itr को सलेक्ट करें। 
SUBMISSIONMODE – इसमें आपको Prepare and submit online को सलेक्ट कीजिये।

इसके बाद नीचे CONTINUE बटन को सलेक्ट करें। अब आपको PREFILL CONSENT का आप्सन आएगा इसमें भी आपको CONTINUE पर टैप करना है।

अब आपके सामने ITR-I SAHAJ INDIAN INCOME TAX RETURN  का भरा हुआ फार्म मिलेगा जो आपने पहले ITR फार्म भरा होगा।इसमें आपको Part A General Information  को टैप करें।

अब आपको कुछ गलती सुधार करना है या कुछ नयी जानकारी जोड़ना है तो  इसी फार्म में Filed u/s का आप्सन मिलेगा जिसमे आपको 139(5)  का चयन करना है। इसके बाद आप Receipt no में पहले प्राप्त  एक्नॉलेजमेंटको भरें और date of submission originol itr में जिस डेट को आप अपना ओरिजिनल ITR सबमिट किये थे उस डेट को भरें और नीचे दिए गए बटन privuie & submit में जाकर सबमिट कर दें। आपको नीचे स्क्रीन शॉट से समझया गया है।
इसके बाद आप सभी जानकारी जो भरना चाहते है उसको  सावधानी पूर्वक भर लें। और आगे आप वेरिफिकेशन के लिए उचित आप्सन का चयन करके अपना itr फार्म को वेरीफाई कर लें।  

इस प्रकार आपका Revised Itr फार्म सफलता पूर्वक भर जायेगा और आपके रजिस्टर ईमेल एड्रेस में जानकारी भेज दी जाएगी जिसे आप प्रिंट  करा सकते है।

दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपको रिवाइज्ड इनकम टैक्स रिटर्न कैसे भरते है इसकी जानकारी बताया गया है। उम्मीद करते है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी। यदि आपको इनकम टैक्स के सम्बद्ध में कुछ और जानकारी प्राप्त करना है तो आप कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। आपका पूरा मदद किया जायेगा। ये जानकारी अन्य लोगों में शेयर करें ताकि उन्हें भी इस प्रकार की जानकारी मिल सके। 
यदि आप इनकम टैक्स भर रहे है और आपका इनकम अधिक है और आप अपना टैक्स बचाना चाहते है तो ये जानकरी आपको जरूर पढ़ना चाहिए। 


अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए लिंक 

लेटेस्ट अपडेट  के लिए व्हाट्सएप्प ग्रुप ज्वाइन करें 

1 thought on “Income Tax e-filling 2021-22 -ITR-I Kaise Bhare | Revised ITR Kaise Bharen ? रिवाइज्ड ITR कैसे फाइल करें”

Leave a Comment