क्रमोन्नति वेतनमान जारी – सहायक शिक्षकों को मिला क्रमोन्नति वेतन। क्रमोन्नति वेतनमान- 9300-34800 +4200


फरवरी-2020 में क्रमोन्नति वेतनमान  जारी – सहायक शिक्षकों को मिला क्रमोन्नति वेतन। क्रमोन्नति वेतनमान- 9300-34800 +4200 .कैसे मिला क्रमोन्नति वेतन जानने के लिए पूरा पढ़ें:


Hello फ्रेंड्स नमस्कार आज के इस आर्टिकल में हम शिक्षकों को मिलने वाले क्रमोन्नति वेतनमान के बारे में विस्तार से जानकारी बताने वाले है। साथ ही आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताएँगे कि छत्तीसगढ़ में कौन से जिले में सहायक शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतन मिलने लगा है।

फरवरी 2020 में 52 सहायक शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतन जारी किया गया है जो माह जनवरी का वेतन है। आप नीचे पूरा विवरण प्राप्त कर सकते है साथ ही पूरी सूचि भी अपलोड किया गया है जिसे आप दिए गए लिंक से डाऊनलोड कर सकते है।

फ्रेंड्स आज के इस आर्टिकल में हम क्रमोन्नति वेतन प्राप्त करने वाले शिक्षकों की पूरी सूचि भी अपलोड किये है,इस लिस्ट को आप लिंक के माध्यम डाऊनलोड कर सकते है। और देख सकते है कि कौन कौन से शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतन मिल रहा है।

क्रमोन्नति वेतन प्राप्त करने वाले सभी सहायक शिक्षक जांजगीर चाम्पा जिले में पदस्थ है। क्रमोन्नति वेतन प्राप्त करने वाले सहायक शिक्षकों की संख्या 19 है जिन्हे अभी अभी क्रमोन्नति वेतन जारी किया गया है।पूरी जानकारी के लिए अंत तक जरूर पढ़ें।

क्रमोन्नति वेतन क्या है ? Kramonnati Vetan Kya Hai ? 


क्रमोन्नति वेतन क्या है ? फ्रेंड्स आपने क्रमोन्नति वेतन के बारे में जरूर सुना होगा फिर भी आपको हम इसके बारे में कुछ जानकारी बता रहे है। क्रमोन्नति एक विभागीय प्रक्रिया है जो शासन द्वारा कर्मचारियों के लिए निर्धारित किया जाता है।

क्रमोन्नति वेतन प्राप्त करने के लिए कुछ समय सीमा निर्धारित किया जाता है उस समय सीमा को पूरा करने पर कर्मचारियों को एक नया वेतन दिया जाता है। फ्रेंड्स आपको यहाँ पर ये जानना भी बहुत जरुरी है कि क्रमोन्नति के लिए समय सीमा का निर्धारण कैसे किया जाता है।

शासन द्वारा अपने कर्मचारियों के लिए पदोन्नति का भी नियम है जो सामान्यतः पांच या सात वर्ष का होता है। इसका मतलब यह हुआ कि कोई कर्मचारी पांच या सात वर्ष जो भी शासन द्वारा निर्धारित है। उसे पूरा करने पर यह अगले पद में पदोन्नत हो जायेगा।

ये भी पढ़ें :  यहाँ मिला क्रमोन्नति वेतन।  प्रथम नियुक्ति से वरिष्ठता -यहाँ देखें 

पदोन्नति प्राप्त कर्मचारी को अब पद के साथ साथ साथ वेतन भी अधिक मिलाना शुरू हो जाता है। इस प्रकार आर्थिक रूप से कर्मचारी आगे बढ़ता है। जो प्रत्येक कर्मचारियों का अधिकार है।

यदि किसी कर्मचारी को निर्धारित समय में पदोन्नति नहीं मिल पता है तो विभाग द्वारा ऐसे कर्मचारियों के लिए क्रमोन्नति का भी प्रावधान रखा जाता है जो सामान्य रूप से 10 या 12 वर्षों का होता है।

क्रमोन्नति वेतन के लिए कर्मचारी को 10 या 12 वर्ष जो शासन द्वारा निर्धारित है इस समय को एक ही पद में रहते हुए पूरा करता है तो उस कर्मचारी को क्रमोन्नति वेतन प्राप्त करने का अधिकार होता है।

शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतन : शिक्षकों  वाले क्रमोन्नति वेतन की बात करें तो छत्तीसगढ़ में यह समय 10 वर्ष निर्धारित किया गया है। कोई भी शिक्षक एक ही पद में रहते हुए 10 वर्ष पूरा कर लेते है तो उन्हें क्रमोन्नति वेतन दिया जाता है।

सहायक शिक्षकों को मिलने वाले क्रमोन्नति वेतन की बात करें तो शासन द्वारा क्रमोन्नति वेतन मिलने का नियम तो बनाया है लेकिन अभी तक वेतन देने का स्पष्ट आदेश जारी नहीं किया है। जिससे सहायक शिक्षकों को प्रतिमाह 10 से 12 हजार रूपये आर्थिक नुक्सान हो रहा है।

क्रमोन्नति वेतन कैसे प्राप्त करें ??
क्रमोन्नति वेतन प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को अभी भी संघर्ष करना पड़ रहा है। फ्रेंड्स आप समझ ही गए होंगे कि अभी भी यहाँ शिक्षाकर्मी /शिक्षक पंचायत /शिक्षक एल बी संवर्ग को क्रमोन्नति नहीं दिया जा रहा है।

क्रमोन्नति वेतन प्राप्त करने के लिए शिक्षकों को कोर्ट का सहारा लेना पड़  रहा है। जी  हां दोस्तों अभी वर्तमान स्थिति की बात करें तो शासन की ओर से किसी भी  शिक्षाकर्मी /शिक्षक पंचायत /शिक्षक एल बी संवर्ग को क्रमोन्नति नहीं दिया गया है।

शिक्षाकर्मी /शिक्षक पंचायत /शिक्षक एल बी संवर्ग क्रमोन्नति वेतन के लिए कोर्ट में याचिका लगा रहे है ,और कोर्ट द्वारा शिक्षकों के याचिका को जायज बताकर शासन को क्रमोन्नति वेतन देने का आदेश दिया जा रहा है।

ऐसे मिला क्रमोन्नति वेतनमान -यहाँ देखें 

फ्रेंड्स आपको यहाँ ये भी जानना बहुत जरुरी है कि -कोर्ट के आदेश के बावजूद शासन द्वारा शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतन नहीं दिया जा रहा है। लेकिन इस क्रम में गरियाबंद जिले के छुरा  विकासखंड में कोर्ट के आदेश से 52 सहायक शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतन मिलना शुरू हो गया है।

गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड में माह जनवरी का वेतन क्रमोन्नति के रूप में 52 सहायक शिक्षकों को जारी किया गया है। यहाँ पर क्रमोन्नति वेतन 46300 तक जारी किया गया है। आपको नीचे ई कोष से जारी वेतन स्लिप दिया गया है ,उसे देख सकते है।
👉 जनवरी 2020 का क्रमोन्नति वेतन स्लिप –डाऊनलोड करें 


क्रमोन्नति वेतन प्राप्त करने वाले सहायक शिक्षकों की संख्या 52 है। जिनको 10  वर्ष पूरा करने पर क्रमोन्नति वेतन दिया गया है। जो शिक्षक संवर्गों के लिए अच्छी खबर है।
👉क्रमोन्नति वेतन प्राप्त करने वाले स.शि.की सूचि
सहायक शिक्षकों ने मिलकर हाई कोर्ट में क्रमोन्नति के लिए याचिका दायर किये थे। जिसे हाई कोर्ट द्वारा उचित मानकर इन 52 सहायक  शिक्षकों  को क्रमोन्नति देने के आदेश शासन को दिए है।

प्रथम नियुक्ति से वरिष्ठता की गणना : क्रमोन्नति वेतनमान प्राप्त करने वाले शिक्षकों की वरिष्ठता प्रथम नियुक्ति तिथि से की गयी है। आप नीचे लिंक से सूचि देखे सकते है।

क्रमोन्नति वेतन प्राप्त करने वाले सहायक शिक्षक (एल बी) में वर्ष 2004 ,2005,2006 2007 ,2008 और 2009  में नियुक्त कुल 52 सहायक शिक्षक शामिल है।

👉क्रमोन्नति वेतन प्राप्त करने वाले स.शि.की सूचि  

क्रमोन्नति वेतन जारी करने वाले सीईओ को नोटिस जारी 

फ्रेंड्स जैसे कि आपको ऊपर बताया गया है कि माह जनवरी 2020 का क्रमोन्नति वेतन 52 सहायक शिक्षकों को मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरा द्वारा फरवरी में जारी किया गया है। इस सम्बन्ध में उन्हें जिला पंचायत द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जिला पंचायत द्वारा सीईओ को जारी नोटिस में कहा गया है कि क्रमोन्नति वेतन की पात्रता को 2013 से समाप्त कर दिया गया है तो आप किस आधार पर सहायक शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतन जारी किये है। आप नोटिस की कापि नीचे लिंक से डाऊनलोड कर सकते है।

जिलापंचायत द्वारा जारी सीईओ की नोटिस –डाऊनलोड करें 


क्रमोन्नति के सम्बन्ध में पहले भी जारी हो चूका है आदेश – यहाँ देखें 

पंचायत संचालनालय इंद्रावती भवन अटल नगर रायपुर ने मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालोद को के नाम एक पत्र जारी किया है जिसमे  10 वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षक पंचायत संवर्ग को क्रमोन्नति वेतनमान स्वीकृत किये जाने के सम्बन्ध में मार्गदर्शन प्रदान करने की बात कही गयी है।

शासन स्तर पर क्रमोन्नति के सन्दर्भ  तक अनेको बार केवल मार्गदर्शन के लिए ही पत्र जारी होता रहा है। जो शिक्षक हाई कोर्ट में याचिका  दायर करते है केवल उनके लिए क्रमोन्नति के आदेश जारी किये जाते है।

इसी क्रम में मंत्रालय से जिला पंचायत बालोद को निर्देश जारी किया गया  है जिसमे समय समय समय पर शिक्षकों को देय क्रमोन्नति का लाभ देने  बात कही गयी है।

 लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए –whatsappGroup ज्वाइन करें
ये भी पढ़ें –

 क्रमोन्नति के सम्बन्ध में आपको विस्तार से नीचे बताया गया है आप पूरा डिटेल का अध्ययन कर सकते है ये रहा पूरा विवरण  -प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दिनांक 06 /04/2019 को अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, छ ग शासन, रायपुर एवं विशेष सचिव नगरीय प्रशासन विभाग, छ ग शासन, रायपुर को पत्र लिखकर संविलियन हों चुके एल बी संवर्ग के शिक्षकों को क्रमोन्नति एवं समयमान का लाभ प्रदान करने हेतु तत्समय कार्यरत विभाग द्वारा रिवाइज एल पी सी जारी करने का आदेश जारी किया गया है।

इस पत्र के आधार पर अब तक समुचित निर्देश पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग व नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जारी नही किया गया है, अतः उपरोक्तानुसार आदेश जारी करने की कृपा करें।सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छ ग शासन रायपुर के आदेश क्रमांक / पंचा./ पंग्राविवि/ 22/2011/1094 दिनांक 02 /11/20111 के तहत 01-11-2011 से क्रमोन्नत वेतनमान स्वीकृत किया गया था। 
उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छ ग शासन रायपुर के आदेश क्र./ पंचा./ पंग्राविवि/22 /2015/37 दिनांक 28 /04/2015 के आदेश के तहत 30/04/2013 से भूतलक्षी प्रभाव से निरस्त किया गया है, उसे पुनः लागू करते हुए रिवाइज एल पी सी जारी किया जावे।

विजिट करें –www.onlinebharo.com

अवर सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छ ग शासन रायपुर के आदेश क्र./8496/पंचा-543/22/पंग्राविवि/2013 दिनांक 04–12–2013 के तहत समतुल्य वेतन मान के निर्धारण के लिए जारी मार्गदर्शन आदेश मे छत्तीसगढ़ वेतन पुनरीक्षण नियम 2009 की अनुसूची 02 में उल्लेखित प्रारम्भिक वेतन में वेतन निर्धारण करने का आदेश किया गया, जिसके कारण मूल वेतन के 1.86 के गुणांक पर वेतन निर्धारण नही किया गया। 
 अतः  समयमान/क्रमोन्नति के मानक पर वेतनमान का निर्धारण नही किया गया, जबकि तात्कालिक समय मे शिक्षक संवर्ग समयमान/क्रमोन्नति के दायरे में थे, प्रमुख सचिव शिक्षा के द्वारा दिनांक 06 अप्रैल 2019 को जारी आदेश में क्रमोन्नति/समयमान के आधार पर वेंतन निर्धारण कर रिवाइज एल पी सी जारी करने का निर्देश है।
मुख्य सचिव का पत्र क्रमोन्नति और पदोन्नति के सम्बन्ध में मुख्य सचिव गौरव द्विवेदी द्वारा जारी किया गया पत्र यहाँ से देखें डाऊनलोड करें। 
अतः क्रमोन्नति व समयमान का स्पस्ट उल्लेख करते हुए क्रमोन्नति/ समयमान के आधार पर 2012 -2013 में पुनरीक्षित वेतन मान के निर्धारण में समयमान के आधार पर 1.86 के गुणांक पर वेतन निर्धारण नही किया गया था।

अतः अपैल 2013 में समयमान/क्रमोन्नति के आधार पर वेतन निर्धारण कर 1.86 गुणांक में पुनरीक्षित वेतनमान का निर्धारण करते हुए तदनुसार रिवाइस एल पी सी जारी करने सभी जिला पंचायत, जनपद पंचायत सीईओ नगरीय निकाय को समयमान/क्रमोन्नति के अनुसार निर्देश जारी करने की कृपा करें।पंचायत संचालक द्वारा दिनांक 06 / 04/2019 को जारी पत्र में क्रमोन्नति शब्द को विलोपित किया गया है। 

यह पत्र पूर्व के शेष अन्य एरियर्स को ही परिभाषित करता है, इस सम्बंध में समयमान/क्रमोन्नति के सम्बंध में प्रमुख सचिव शिक्षा द्वारा जारी पत्र पत्र 06/04/2019 के तथ्य के आधार पर समयमान/क्रमोन्नति देते हुए डिवाइस एल पी सी जारी करने का स्पष्ट निर्देश जारी किया जावे ।

वर्ष 1998 से अब तक पदोन्नति से वंचित व एक ही पद पर 10 वर्ष सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षक संवर्ग को समयमान/क्रमोन्नति नही देने विभाग कई पत्र भ्रांतिपूर्ण जारी कर रहे है।

क्रमोन्नति वेतन मिलने पर सहायक शिक्षक का वेतन :
फ्रेंड्स जैसे की आपको इससे पहले भी बताया जा  चूका है की  सहायक शिक्षक एक  पर 10 वर्ष तक कार्य कर रहा है और उनको पदोन्नति या क्रमोन्नति नहीं मिलता है तो उसे प्रति माह १० से 15 हजार रूपये का आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ रहा है।

लेकिन किसी सहायक शिक्षक को क्रमोन्नति का लाभ मिल जाये तो उनका वेतन मान बदल जायेगा और मिलने वाले कुल वेतन में भी वृद्धि हो जाएगी। आप निचे दिए लिंक से देख सकते है कि आखिर सहायक शिक्षक को कितना वेतन मिलेगा। 

👉यहाँ देखें सहायक शिक्षक के क्रमोन्नति के बाद वेतन।  डाऊनलोड 

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ से प्राप्त करें 

👉TEAMS T को कैसे अपडेट करें ? पूरी जानकारी यहाँ देखें। 
👉TEAMS में स्कूल रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
👉TEAMS-T  से पे स्लिप ,बैंक डिटेल ,डाटा सुधार की जानकारी। 

ये भी पढ़ें 
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए ये भी पढ़ें 
लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें आपको निचे ग्रुप का लिंक दिया गया है आप यहाँ से सीधे ज्वाइन कर कर सकते है। 
👉JOIN OFFICIAL WHATSAPP GROUP -1
 लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए –whatsappGroup ज्वाइन करें

2 thoughts on “क्रमोन्नति वेतनमान जारी – सहायक शिक्षकों को मिला क्रमोन्नति वेतन। क्रमोन्नति वेतनमान- 9300-34800 +4200”

Leave a Comment