TEAMS-T App CG Register Kaise Kare-टीम्स टी मोबाइल एप्प क्या है ?


TEAMS-T App CG Register Kaise Kare-टीम्स टी मोबाइल एप्प क्या है ? शिक्षक एवं स्कूल की जानकरी TEAMS-T से कैसे देखें ? TEAMS-T  App Download Kaise kare ?

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के लिए  महत्वपूर्ण जानकारी वाला एप्प लांच किया गया है। दोस्तों आज आपको बहुत IMPORTANT एप्प के बारे बताने वाला हु। फ्रेंड्स आज आपको छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग और यहाँ कार्य करने वाले शिक्षक और सम्बंधित स्कूल के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताने वाले है। हम बात कर रहे है TEAMS -T APP के बारे में जो अभी अभी लांच किया गया है। इसकी पूरी जानकारी आज के इस आर्टिकल में बताया गया है।

राज्य में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सम्पूर्ण शिक्षण आकलन एवं प्रबंधन प्रणाली (TEAMS -TOTAL EDUCATION ASSESSMENT AND MANAGMENT SYSTEM) लागु की जा रही है। TEAMS को NIC के माध्यम से विकसित किया जा रहा है। दोस्तों आपको बताना चाहूंगा इसमें 51 मॉडुलस विकसित किये जायेंगे। इस प्रणाली में विद्यालय शिक्षक एवं विद्यार्थियों की जानकारी का संकलन किया जा रहा है। जो कि शिक्षा विभाग एवं शासन के अन्य विभागों के लिए आंकड़ों का मूल श्रोत होगा।


TEAMS-T APP से पे -स्लिप ,बैंक डिटैल ,पदस्थापना ,शैक्षणिक योग्यता ,व्यावसायिक योग्यता कैसे देखें। सभी विवरण यहाँ देखें। 👆

👉JOIN WHATSAPP GROUP 
राज्य में स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षकों की आवश्यक जानकारियों के संधारण के लिए मोबाईल एप्प TEAMS-T तैयार किया गया है। इसे शिक्षक आसानी से Google Play Store से या हमारे वेबसाइट में नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते है। यह एप्प शिक्षकों की प्रशासनिक समस्याओं को न्यूनतम करने और गुणवत्ता सुधारने में उपयोगी होगा।

मोबाईल एप्प TEAMS-T की सहायता से शिक्षक पोर्टल में शिक्षकों की सर्वर में उपलब्ध व्यक्तिगत, बैंक खाता, वेतनमान, पदस्थापना, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता आदि जानकारियों को प्रदर्शित किया जा रहा है। शिक्षक इन जानकारियों का अपने स्तर पर परीक्षण कर सकते हैं और जानकारी अपूर्ण या गलत होने की दशा में संबंधित खण्ड में सुधार के लिए अपने मोबाईल के माध्यम से अनुरोध भेज सकेंगे।
👉 राज्य स्तरीय आंकलन (SLA) की जानकारी और -FA-2 ,PA-2 ,SA-2 प्रश्न पत्र यहाँ से डाऊनलोड करें :

👉JOIN WHATSAPP GROUP 
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी भेजे गए अनुरोध का शिक्षक के शासकीय अभिलेख एवं सेवा पुस्तिका के माध्यम से जानकारी का परीक्षण कर आवश्यक संशोधन करेंगे। संशोधित जानकारी के आधार पर शिक्षक प्राप्त वेतन का विवरण और अन्य जानकारियों को देख सकेंगे।

विभाग द्वारा विभिन्न संवर्ग के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची प्रकाशित की जाएगी। जानकारी का उपयोग पदोन्नति, क्रमोन्नति, समयमान वेतनमान, स्थानान्तरण आदि कार्यो के लिए किया जाएगा। राज्य में विषयवार शिक्षकों की आवश्यकता का निर्धारण कर रिक्त पदों की पूर्ति के लिए योजना तैयार की जाएगी।

इसके अतिरिक्त राज्य स्तरीय उपलब्धि सर्वेक्षण के आधार पर विद्यार्थियों के उपलब्धि स्तर की जानकारी देखकर कम उपलब्धि स्तर वाले विद्यार्थियों के लिए निदानात्मक उपाय कर सकेंगे। शिक्षक, विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति दर्ज करेंगे। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन में उपस्थिति दर्ज हो सकेगी। शिक्षक एप्प की सहायता से विद्यार्थियों का आंकलन भी किया जा सकता है।

TEAMS-T स्कूल शिक्षा विभाग, सरकार द्वारा एक बहुमुखी मोबाइल आधारित Android App हैं। छत्तीसगढ़ में, यह Android App उन सभी शिक्षकों के लिए है जो सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं।नीचे दिये गये लिंक से आप CG TEAMS-T Android App डायरेक्‍ट डाऊनलोड कर सकते हैं।
👉TEAMS -T App के क्रियान्वयन के लिए लोकशिक्षण संचालनालय द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारीयों को लेटर जारी किया गया। यहाँ से डाऊनलोड करें DPI का लेटर। 

TEAMS -T App डाऊनलोड करने के बाद क्या करें ? 
फ्रेंड्स जैसे कि आपको टीम्स एप्प के बारे में विस्तृत जानकारी ऊपर बताया गया है उम्मीद है आपको सभी जानकारी समझ में आ गया होगा। अब हम बात करेंगे टीम्स एप्प डाऊनलोड करने के बाद क्या करें ? एप्प डाऊनलोड करने के बाद उसमे कैसे रजिस्ट्रेशन करें और इस एप्प को कैसे प्रयोग में लाएं। फ्रेंड्स आपको यहाँ सभी उपयोगी स्टेप्स के बारे में बताने जा रहे है। ओ भी बहुत ही आसान तरीके से। यहाँ देखें सभी स्टेप। 


➽App डाऊनलोड होने के बाद अपने मोबाइल से इसे ओपन करें। जिससे आपको नया इंटर फेस मिलेगा। 
➽अब नए पेज में शिक्षक कोड (कर्मचारी कोड )प्रविष्ट करें और साइड में लिखे देखें बटन को टच करें। इससे आपका नाम और रजिस्टर मोबाइल नंबर स्क्रीन में दिखाई देगा। 
➽अब पंजीकृत मोबाइल में ओ टी पी भेजें नाम का बटन नीचे मिलेगा इसमें टच करें। 
➽इस बटन में टच करते ही आपको आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर में ओ.टी.पी. भेज दिया जायेगा। और स्क्रीन में इसका नोटिफिकेशन भी आएगा जिसमे आपको ठीक है बटन को टच करना है। 
➽मोबाइल में आये ओ टी पी को ओ टी पी प्रविष्ट करें वाले बॉक्स में भरें। और ओ टी पी सत्यापित करें  पर टच करें। 
➽ओ टी पी सफलतापूर्वक सत्यापित कर लिया गया है। इस प्रकार का नोटिफिकेशन स्क्रीन में आएगा जिसमे आपको ठीक है पर टच करना है।  
➽इसके बाद  एक नया इंटरफेस दिखाई देगा जिसमे आपको अपना ईमेल आईडी डालना है और अपने TEAM APP को आगे कभी भी ओपन करने के लिए 4 अंको वाला कोई भी पिन डालना है। और पिन को पुनः प्रविष्ट करना है नीचे दिए गए पंजीयन करें   पर टच करें। 
➽आपके द्वारा दी गई जानकारी सफलतापूर्वक सुरक्षित कर दी गई है कृपया लॉगिन करें  का नोटिफिकेशन
आएगा। इसमें दिए गए ठीक है पर टच करें। 
अब अब TEAM APP को अपने 4 अंको वाले पिन की सहायता से कभी भी ओपन कर सकते है।

फ्रेंड्स इस प्रकार आप बहुत ही आसान तरीके से TEAMS-T APP में रजिस्टर हो जायेंगे। अब आप इस एप्प की सहयता से विभिन्न जानकारी प्राप्त कर सकते है। साथ ही आप इस APP के माध्यम से त्रुटि को भी सुधार सकते है। चलिए फ्रेंड्स आपको बताते है इस एप्प में आपको कौन कौन सी जानकारी मिलेगी। यहाँ देखें 
  1. शिक्षकों की उपलब्ध व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाता की जानकारी ,पे स्केल की जानकारी , पदस्थापना की जानकारी , शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता आदि जानकारियों को देख सकते हैं।
  2. हस्ताक्षरित भुगतान के लिए अनुरोध कर सकते हैं।
  3. एडु पोर्टल डेटा में सुधार के लिए अनुरोध कर सकते हैं।
  4. सेवा पुस्तकों में सुधार के लिए अनुरोध कर सकते हैं।
  5. छुट्टी की अर्जी दे सकते हैं।
  6. किसी विषय पर प्रशिक्षण के लिए रुचि दिखा सकते हैं।।
  7. उपस्थित प्रशिक्षण पर प्रतिक्रिया दें सकते हैं।
  8. एक स्कूल से / में शामिल होने का रिकॉर्ड दर्ज कर सकते हैं।।
  9. कॉसमॉस ऐप से लिंक कर सकते हैं और छात्र की उपस्थिति भी दर्ज कर सकते हैं।
  10. डीपीआई को सुझाव दें  सकते हैं।
  11. किसी प्रकार का सर्वेक्षण कर सकते हैं।।
  12. COSMOS पर प्रतिक्रिया दें सकते हैं.
फ्रेंड्स आपको ये जानना बहुत जरुरी है की आखिर TEAMS -T एप्प में ऐसा क्या है जिसके कारण शासन स्तर से इसमें लगातार फोकस किया जा रहा है साथ ही इसे सभी शिक्षकों को अपने एंड्राइड मोबाइल में डाऊनलोड करने के लिए भी अनिवार्य किया जा रहा है। तो आपको बताना चाहूंगा की यह एप्प एक महत्वपूर्ण एप्प है जिसकी सहायता से विभाग के कार्य को आसान और कम किया जा सकेगा। 
TEAMS-T APP की सहायत से सभी शिक्षक अपने सम्पूर्ण जानकारी जो ऊपर बताया जा चूका है। उसका परिक्षण कर यदि किसी प्रकार की त्रुटि है तो उसे सुधार करा सकते है। इसकी सुविधा एप्प में दिया गया है। जो अपने आपमें बहुत ही अच्छा और व्यवस्थित योजना है। 

आप टीम्स एप्प को अपने मोबाइल में डाऊनलोड कर सकते है। इसके लिए आपको एप्प को डाऊनलोड करने के लिए लिंक दिया गया। आप एक क्लिक से एप्प डाऊनलोड कर सकते है। साथ ही आपको इस एप्प की मार्गदर्शिका का लिंक भी दिया गया है जिसे डाऊनलोड करके आप सम्पूर्ण अध्ययन कर सकते है। 
TEAMS -T एप्प की सम्पूर्ण जानकारी के लिए आप यहाँ पर दिए गए लिंक में जाकर पीडीएफ फाइल डाऊनलोड कर सकते है।

👉SLA (राज्य स्तरीय आंकलन )FA-2 ,PA-2 ,SA-2 का प्रश्न पत्र कैसे प्राप्त करें।  

डाउनलोड PDF  मार्गदर्शिका 

24 thoughts on “TEAMS-T App CG Register Kaise Kare-टीम्स टी मोबाइल एप्प क्या है ?”

  1. teamsT में मेरी बहुत सारी जानकारीयां गलत है, उसके सुधार के लिये क्या करना पड़ेगा बताइये PLZ

    Reply
  2. मेरा ये ऐप शुरू हो चुका था। सारी जानकारी बता रहा था पर अब पासवर्ड डालने पर टीचर कॉड गलत है ऐसा बता रहा है।क्या करना चाहिए।

    Reply
  3. अभी क्यों नहीं खुल रहा है।कई दिन से केवल नेटवर्क प्राब्लम ही बता रहा है।

    Reply

Leave a Comment