(टीम्स टी ) TEAMS T App में डाटा सुधार के लिए अनुरोध कैसे करें। डाटा सुधार फार्म डाऊनलोड करें।


(टीम्स टी ) TEAMS T App में डाटा सुधार के लिए अनुरोध कैसे करें :-Hello Friends आज आपको बहुत महत्वपूर्ण जानकारी बताने वाले है। जो  सभी शिक्षकों के लिए जानना जरुरी है। फ्रेंड्स आज आपको टीम्स टी एप्प से सम्बंधित महत्वपूर्ण अपडेट दे रहे है। आपको बताने वाले है टीम्स app में डाटा सुधार के लिए अनुरोध कैसे करें। 
टीम्स  app में रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही आप अपने व्यक्तिगत जानकारी और अन्य जानकारी को देख पाएंगे। फ्रेंड्स यदि आपने अभी तक टीम्स app को इंस्टाल नहीं किये है तो आप आज ही प्ले स्टोर में जाकर इंस्टाल कर ले और जल्द ही रजिस्ट्रेशन कर लें।


यदि आप  टीम्स app की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारे पहले पोस्ट में टीम्स app के बारे में सभी डिटेल बताया गया है साथ ही TEAMS APP में रजिस्ट्रेशन की सभी स्टेप की जानकारी बताया गया है। आपको उसका लिंक भी इस आर्टिकल में निचे दे रहे है। या आप डायरेक्ट हमारे वेबसाइट में जाने के के लिए google में सर्च करें – onlinebharo.com इस लिंक से आप सीधे हमारे वेबसाइट में पहुँच जायेंगे। और वहां से सभी जानकारी देख पाएंगे। 
TEAMS APP(टीम्स एप्प )से BEO को डाटा सुधार के लिए आवेदन /अनुरोध कैसे करें :-यदि आपका डाटा गलत है जिसे सुधरवाना है या आप कुछ जुड़वाना चाहते है तो तो आपको अपने विकासखंड के BEO कार्यालय में उससे सम्बंधित एक फार्मेट में आवेदन देना होगा। चलिए आपको बताते है कि आवेदन कैसे और किस फार्मेट में करें। 
FRENDS यहाँ आपको चार प्रकार के डाटा सुधार के लिए आवेदन का प्रारूप बताया गया है -ये चार प्रकार का डाटा ये है –
1 -व्यक्तिगत जानकारी में सुधार 
2 -संपर्क सम्बन्धी जानकारी में सुधार 
3 -शैक्षणिक योग्यता /व्यावसायिक योग्यता  में सुधार 
4 -नियुक्ति की जानकारी में सुधार 
तो दोस्तों आप ये चार प्रकार के डाटा में सुधर के लिए आवेदन या अनुरोध कर सकते है। चलिए आपको बताते है ये चारों प्रकार के डाटा सुधर में जो फार्मेट भरा जायेगा उसमे क्या क्या जानकारी भरना है।फ्रेंड्स ये भी याद रखें की जब भी आप BEO आफिस में सुधार के लिए आवेदन करें आपको अपना पुराना और नया कर्मचारी कोड जरूर भरना है। आपको नया कर्मचारी कोड संविलियन होने के बाद मिला है।  
ये पढ़ें –


1 -व्यक्तिगत जानकारी में सुधार :- इसमें आपको अपना नाम हिंदी और अंग्रेजी में ,अपने पिता या पति का नाम हिंदी और अंग्रेजी में भरना है। आगे आपको लिंग ,जन्मतिथि ,नियुक्ति का विषय ,वर्तमान नियक्ति का पद ,शिक्षक का संवर्ग ,PRAN NO ,प्रथम नियुक्ति का दिनांक और विकलांगता यदि हो तो भरना है साथ ही विकलांगता की स्थिति में प्रकार भी भरना अनिवार्य है। 
2 -संपर्क सम्बन्धी जानकारी में सुधार :- इसमें आपको अपना अपना मोबाइल नंबर ,ईमेल आईडी भरना है। बैंक की जानकारी में बैंक का नाम ,ब्रांच का नाम हिंदी में ,बैंक खता क्रमांक ,बैंक का IFSC कोड ,GPF NO यदि हो तो ,और PAN NO आपको इस भाग में भरना है। साथ ही आपको फार्म के इस भाग में ही दो जानकारी और भरना है।यहाँ देखें – 
वर्तमान पता – इसमें आपको अपना वर्तमान पता भरना है जहा आप अभी रह रहे है। इस भाग  में आपको वर्तमान पता का राज्य ,वर्तमान गृह जिला ,शहरी /ग्रामीण , वर्तमान गृह विकासखंड ,ग्राम /वार्ड का नाम ,पिन कोड और पता भरना है। 
स्थायी पता :- इस भाग में आपको अपने स्थयी निवास जहा आपका स्थायी रूप से रहते है उसका पूरा विवरण भरना है। यदि आपका वर्तमान और स्थायी पता दोनों ही एक समान है तो आपको yes /no का विकल्प में चेक मार्क करना है। 
3-शैक्षणिक योग्यता /व्यावसायिक योग्यता में सुधार :-इसमें आपको अपने शैक्षणिक योग्यता की जानकारी भरना है। जिसमे आपको दो तरह से जानकारी विवरण देना होगा। सेवा काल के पूर्व और सेवा काल के बाद। इसमें यदि आप सेवा में आने के बाद कोई भी शैक्षणिक योग्यता को प्राप्त किये है तो उसका आदेश क्रमांक भी देना अनिवार्य है। 
4 -नियुक्ति की जानकारी में सुधार:- इसमें आपको पदस्थापना की जानकारी देना है। यदि आप प्रथम नियुक्ति के समय किसी अन्य स्कूल में थे और बाद में आपको पदस्थापना किसी दूसरे स्कूल में हुई हो या पदोन्नति हुई हो या आप ट्रांसफर कराये हो तो उसका विवरण भी आप यहाँ पर इस भाग में दे सकते है। 
फ्रेंड्स ये फार्म भरकर आपको अपने विकासखंड के BEO आफिस में जमा करना है। और आफिस से आपके सर्विस बुक से मिलान करके जानकारी को अपडेट किया जायेगा /सुधार किया जायेगा।आप बताये गए जानकारी  भी सुधार के लिए फार्म यहाँ से डाऊनलोड करें।    

फार्म डाऊनलोड –TEAMS APP से डाटा सुधार फ़ार्म यहाँ से डाऊनलोड करें 

ये भी पढ़ें 

लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे WHATSAPP ग्रुप ज्वाइन करें 

Leave a Comment