शिक्षक (पंचायत ) संवर्ग को संविलियन से पहले की मिलेगी एरियर्स राशि | संयुक्त संचालक (वित्त ) ने सभी मुख्यकार्यपालन अधिकारी से मांगी जानकारी |


शिक्षक (पंचायत ) संवर्ग को संविलियन से पहले की मिलेगी एरियर्स राशि | संयुक्त संचालक (वित्त ) ने सभी मुख्यकार्यपालन  अधिकारी  से मांगी जानकारी | पूरा विवरण विस्तार से यहाँ देखें :


शिक्षक पंचायत संवर्ग के वित्तीय मामलों की बात करें तो ये कोई नई मामले नहीं है। कई वर्षों से वेतन और एरियर्स राशि पर अनियमितता बनी हुई है। चाहे वह किसी भी प्रकार के वित्तीय मामला हो ,जैसे -समयमान वेतन ,पुनरीक्षित वेतन,क्रमोन्नति वेतन  आदि। 
फ्रेंड्स आज के इस आर्टिकल में हम शिक्षक संवर्ग के वेतन और एरियर्स राशि के बारे में बताने वाले है ,साथ ही आपको बताएँगे कि शिक्षक पंचायत संवर्ग को किन किन वर्षों का एरियर्स राशि मिलेगा। ये जानकारी आप शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें। 


हमारे ऑफिसियल वेबसाइट onlinebharo.com में आपका स्वागत है। फ्रेंड्स हमारे इस वेबसाइट में सभी प्रकार के ऑनलाइन और ऑफलाइन जानकारी दिया जाता है। यदि आप हमारे नियमित पाठक है तो आपको जरूर मालूम होगा। आज का ये आर्टिकल केवल शिक्षक मित्रों के बारे में है। यदि आप भी शिक्षक या शिक्षा विभाग से है तो आज का ये पोस्ट आपके काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। 
शिक्षा विभाग और शिक्षकों की सभी जानकारी सबसे पहले पाने के लिए गूगल में सर्च करें -onlinebharo.com  फ्रेंड्स आप इस लिंक से सीधे हमारे वेबसाइट में पहुँच जायेंगे जहां आपको सभी लेबल की जानकारी प्राप्त हो जाएगी। चलिए फ्रेंड्स आज की एक महत्वपूर्ण जानकारी एरियर्स राशि के बारे में आपको विस्तार से बताते है। 
एरियर्स राशि क्या है ? यहाँ देखें 



एरियर्स राशि क्या है ? इसके बारे में वैसे तो अधिकतर साथियों को पता होगा फिर भी आज हम आपको इस सम्बन्ध में विस्तार से बताते है। फ्रेंड्स एरियर्स राशि का सीधा सा अर्थ है -पूर्व में बकाया राशि जी हाँ फ्रेंड्स यदि आप किसी भी विभाग में कर्मचारी है तो आप समझ गए होंगे इसके बारे में। 
एरियर्स राशि को एक उदाहरण के माध्यम से समझते है -जैसे कि आप शिक्षक है और आपको अभी 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा होगा लेकिन केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को 5%  महंगाई भत्ता जुलाई 2019 से देना शुरू कर दिया है। अब यदि राज्य सरकार ये 5% महंगाई भत्ता राज्य सरकार अभी देने की घोषणा करती है तो आपको जुलाई से लेकर वर्तमान माह तक की अंतर् राशि आपको एरियर्स के रूप में दिया जाएगा। 
एरियर्स राशि को वेतन में एक साथ या क़िस्त के रूप में दिया जा सकता है। वैसे अंतर् राशि कम है तो एरियर्स को एक साथ और अंतर् राशि अधिक है तो क़िस्त क़िस्त के रूप में भुगतान किया जा सकता है। सामान्य रूप से देखा गया है कि महंगाई भत्ता का एरियर्स एक साथ ही दिया जाता है। 
8 वर्ष पूर्ण करने वाले शिक्षक (पंचायत ) संवर्ग को मिलेगी एरियर्स राशि 


शिक्षक पंचायत संवर्ग का संविलियन आठ वर्ष सेवा पूर्ण करने पर विधिवत रूप से किया जाता है। फ्रेंड्स यदि आप संविलियन के सम्बन्ध में और अधिक जानकारी पाना चाहते है तो आप हमारे पिछले पोस्ट को जरूर पढ़ें। इसके लिए आप सीधे गूगल में सर्च कर सकते है -onlinebharo.com यहाँ से आप संविलियन और वेतन सम्बन्धी अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते है। 
अभी हाल ही में संयुक्त संचालक वित्त ने सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारीयों को एक पत्र जारी किया है जिसमे शिक्षक पंचायत संवर्ग के बकाया स्वत्वों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है।मंत्रालय से जारी लेटर यहाँ देखें। 


संयुक्त संचालक से जारी पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि एरियर्स की राशि आठ वर्ष पूरा कर चुके शिक्षक पंचायत संवर्ग के लिए है। इसके लिए प्रत्येक शिक्षक पंचायत संवर्ग जिसमे सहायक शिक्षक ,शिक्षक और व्याख्याता पंचायत  शामिल है। 
शिक्षक पंचायत संवर्ग के प्रत्येक कर्मचारी की गणना पत्रक के साथ सम्बंधित विषय के प्रभारी या लेखा अधिकारी  को पंचायत संचालनालय  में 6 जनवरी को प्रातः 11 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए आदेशित किया गया है। 
2013 से 2018 तक एरियर्स राशि की जानकारी 

शिक्षक पंचायत संवर्ग की जानकारी एरियर्स राशि के लिए मांगी गयी है जिसमे व्याख्याता पंचायत ,शिक्षक पंचायत और सहायक शिक्षक पंचायत शामिल है। यह जानकारी पंचायत संचालक ने सन 2013 से 2018 तक मंगाई है। इसके लिए आपको फार्मेट भी नीचे दिया गया है। इस फार्मेट की सहायता से आठ वर्ष पूरा करने वाले शिक्षकों की संख्या और पुनरीक्षित वेतनमान में लंबित एरियर्स राशि  जानकारी दिया जाएगा। 
शिक्षक पंचायत संवर्ग के  की जानकारी वर्गवार बनाया जायेगा अर्थात  व्याख्याता पंचायत ,शिक्षक पंचायत और सहायक शिक्षक पंचायत सभी वर्गों के आठ वर्ष पूरा करने वाले की संख्या और इन शिक्षकों के लिए वर्षवार एरियर्स राशि जारी किया जाएगा। 
इस फार्मेट में होगी एरियर्स राशि की गणना 


निष्कर्ष :- आज के आर्टिकल में शिक्षक पंचायत संवर्ग के एरियर्स राशि के बारे में जानकारी बताने का प्रयास किया गया है। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए आप अपने जिला या ब्लॉक के मुख्यकार्यपालन अधिकारी कार्यालय में भ्रमण कर सकते है। शिक्षकों से सम्बन्धित किसी अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आप  onlinebharo.com में नियमित विजिट करते रहें। और किसी प्रकार की सलाह या सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। धन्यवाद। 
ये महत्वपूर्ण जानकारी भी पढ़ें 

👉राज्यस्तरीय आंकलन का प्रश्न पत्र यहाँ से प्राप्त करें 

NPS -NSDL  से सम्बंधित ये जानकारी भी जरूर पढ़ें ;

👉NPS अकाउंट का बैलेंस चेक कैसे करें ? देखें अपने पेंशन खाते की राशि


👉 NPS-NSDL लॉगिन करने के लिए पॉसवर्ड भूलने पर क्या करें ? पासवर्ड रिसेट कैसे करें ?

लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें आपको निचे ग्रुप का लिंक दिया गया है आप यहाँ से सीधे ज्वाइन कर कर सकते है। 
👉JOIN OFFICIAL WHATSAPP GROUP -1

 लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए –whatsappGroup ज्वाइन करें

Leave a Comment