भारत की जनगणना -2021 (Bharat Ki Janganna -2021),,,,,CENSUS OF INDIA -2021.

भारत की जनगणना -2021 (Bharat Ki Janganna -2021),,,,,CENSUS OF INDIA -2021

हेल्लो फ्रेंड्स Onlinebharo.com में आपका स्वागत है। आज के इस आर्टिकल में जनगणना 2021 के बारे में जानकारी साझा करने वाले है। यदि आप भी जनगणना के बारे में जानना चाहते है तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पूरी जानकारी के लिए अंत तक जरूर पढ़ें।

जनगणना कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाती है और पूरा कार्य शिक्षकों को ही करना होता है। आज का ये आर्टिकल उन सभी लोगों के लिए उपयोगी है जो जनगणना कार्य संपन्न कराएँगे और भारत के सभी नागरिक के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है।जिनकी जनगणना होगी।  
जनगणना 2021 की जानकारी के लिए विषय सूचि इस प्रकार है 

1. जनगणना क्या है। 
2. जनगणना कितने प्रकार की होती है। 
3. जनगणना का प्रथम चरण। 
4. जनगणना का दूसरा चरण। 
5. जनगणना का मानदेय। 
6. जनगणना कैसे करें। 
7. जनगणना मोबाइल एप्प क्या है। 
8. निष्कर्ष। 
तो चलिए फ्रेंड्स जनगणना 2021 को स्टेप बाई स्टेप बताते है 
1. जनगणना क्या है (What Is Census )
जनगणना किसी भी देश के लिए महत्वपूर्ण है और यह एक राष्ट्रिय कार्य है,जिसमे हम सभी को सहयोग करना चाहिए।  भारत की जनगणना के बारे में बात करें तो इसके माध्यम से देश के सभी नागरिकों की जानकारी एकत्र किया जाता है। जनगणना में नागरिकों की संख्या उनके उम्र ,आर्थिक स्थिति ,ग्रामीण शहरी और कुछ महत्वपूर्ण बिंदु पर डाटा एकत्र किया जाता है। 
2. जनगणना कितने प्रकार की होती है ?(How Many Types Of Census)

नागरिकों के सम्बन्ध में बात करें तो सामान्य रूप से जनगणना दो प्रकार की होती है -जिसमे पहला जनसंख्या जनगणना है जिसमे लोगों की गिनती की जाती है जिससे पता चल पाता  है कि देश की कुल जनसंख्या कितनी है।  

दुसरा आर्थिक जनगणना होती है जिसमे लोगों की संपत्ति और आर्थिक स्थिति के बारे में डाटा कलेक्ट किया जाता है जिसके माध्यम से पता चल पाता है देश में गरीबी और अमीरी स्तर क्या है और कितने माध्यम वर्ग के लोग निवास करते है। 
3. जनगणना का प्रथम चरण (First Stage Of Census)
जनगणना 2021 दो चरणों में किया जायेगा जिसका  प्रथम चरण  अप्रैल 2020   से सितंबर 2020  के बीच होना था   लेकिन कोरोना महामारी संक्रमण  के कारण इसे अभी टाल दिया गया है ।जल्दी नई तिथि की घोषणा की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनगणना कार्य सितंबर 2021 से शुरू हो सकता है ,ओ भी कोरोना की स्थिति पर निर्भर करेगा। 
इस  जनगणना में  गणनाकार द्वारा मकान सूचीकरण, मकान गणना और जनसँख्या रजिस्टर (एनपीआर) तैयार किया जायेगा। इसके साथ ही पहले चरण में मकानसूचीकरण और मकानों की गणना से सम्बंधित 31 सवाल भी पूछे जायेंगे। 
4. जनगणना का दूसरा चरण (Second Stage Of Census)
जनगणना 2021 का दूसरा चरण 9 फरवरी 2021 से 28 फरवरी 2021 के बीच संपन्न किया जाना था ,लेकिन अब इसके लिए अलग से तिथि निर्धारित की जाएगी । इस चरण में परिवार की पूरी जानकारी दर्ज किया जायेगा। दूसरे चरण में डाटा अपलोड दो तरह से किया जायेगा -जिसमे जो गणनाकार ऑनलाइन काम नहीं कर पाएंगे उनको कागज में ऑफलाइन डाटा दर्ज करने की सुविधा है। 
दूसरे चरण में आपके परिवार से जुड़े 28 प्रश्न किये जायेंगे। जिसके सवाल आपको सही सही दर्ज करना है। 
5. जनगणना का मानदेय/सैलरी (Salery Of Census)

जनगणना कार्य को संपन्न कराने के लिए काफी संख्या में कर्मचारियों की आवश्यकता होती है जिसमे सबसे अधिक संख्या में शिक्षक वर्ग आते है। शिक्षकों की ड्यूटी प्रगणक और सुपरवाइजर के रूप में लगाई जाती है। शिक्षकों के आलावा अन्य कर्मचारी और अधिकारीयों की ड्यूटी भी इस कार्य को संपन्न कराने के लिए लगायी जाती है।

प्रगणक या सुपरवाइजर को मानदेय दो तरह से दिया जाता है या फिर कहें कि मानदेय को कार्य करने के प्रकार के आधार पर बांटा गया है। ये कार्य ऑनलाइन और ऑफलाइन है। 
यदि जनगणना मोबाइल से ऑनलाइन किया जाता है तो उस प्रगणक को 30000 रूपये (तीस हजार रूपये ) और यदि जनगणना कागजात में की जाती है उन्हें 20000 रूपये (बीस हजार रूपये) मानदेय /सैलरी के रूप में दिया जायेगा। 
जनगणना कार्य इन तीन चरणों में किया जायेगा और प्रत्येक चरण के लिए मानदेय अलग अलग है। आपको नीचे ऑनलाइन मोबाइल एप्प से और ऑफलाइन कागज पर कार्य के मानदेय के बारे में बताया गया है। 

चरण 1- मकानसूचीकरण और मकान गणना –मोबाइल एप्प =9500/- ,,कागज पर =7500 /-

चरण 2 –राष्ट्रिय जनसँख्या रजिस्टर (एनपीआर) –मोबाइल एप्प =8250/- ,,कागज पर =5750 /-

चरण 3 –जनसँख्या की गिनती -मोबाइल एप्प =12250/-  ,,कागज पर = 9250 /-
कुल मानदेय – मोबाइल एप्प =30000/-   ,,कागज पर = 22500 /-

6. जनगणना कैसे करें-Janganna Kaise Kare ?
जनगणना 2021 दो प्रकार से किया जायेगा जिसमे पहले प्रकार में ऑफलाइन कागजात में डाटा कलेक्ट करके जानकारी को भरना ,और दूसरे प्रकार में ऑनलाइन मोबाइल एप्प के माध्यम से डाटा भरना। 
प्रगणकों को उनके कार्य करने के क्षमता या जानकारी के हिसाब से ऑनलाइन और ऑफलाइन डाटा भरने की जिम्मेदारी दी जाएगी। जो प्रगणक मोबाइल में ऑनलाइन डाटा नहीं भर पाएंगे उन्हें कागजात में ऑफलाइन जानकारी भरने की छूट दिया गया है। 
7. जनगणना मोबाइल एप्प क्या है (Janganna Mobile App Kya Hai)

जनगणना मोबाइल एप्प  इस कार्य को पूरा करने के लिया बनाया  गया एंड्रॉइड एप्प है जिसे अपने मोबाइल में आप प्ले स्टोर में जाकर डाऊनलोड कर सकते है। इस एप्प में लॉगिन करने के लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्रगणक को दिया जायेगा। 
8. निष्कर्ष :- आज के आर्टिकल में भारत की जनगणना 2021 के बारे में बताया गया है। इस कार्य में ड्यूटी करने वाले कर्मचारी के साथ साथ सभी आम नागरिक के लिए ये पोस्ट काफी महत्वपूर्ण है। इस जानकारी को लोगों तक पहुंचाएं। तो दोस्तों उम्मीद है ये जानकारी आपको अच्छा लगा होगा।

जनगणना 2021 के लिए अभी नए तिथि की घोषणा शासन स्तर से नहीं की गयी है ,जैसे ही कोरोना संक्रमण की स्थिति भारत में सामान्य होगी इसके लिए नए तिथि की घोषणा की जाएगी। नए तिथि की घोषणा कोरोना संक्रमण रुकने या कम होने की स्थिति  में ही की जाएगी। 

साथ ही आपको बता दें कि जनगणना 2021 में बहुत कुछ नया नियम भी आने वाला है ,इसकी जानकरी हम अपने वेबसाइट के माध्यम से देंगे।

जनगणना 2021 से सम्बंधित सभी जानकारी हमारे वेबसाइट के माध्यम से नियमित रूप से दिया जायेगा। लेटेस्ट अपडेट के लिए आप onlinebharo.com में विजिट कर सकते है। इस वेबसाइट में सीधे पहुँचने के लिए गूगल में सर्च करें – www.onlinebharo.com 

लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें आपको निचे ग्रुप का लिंक दिया गया है आप यहाँ से सीधे ज्वाइन कर कर सकते है। 

8 thoughts on “भारत की जनगणना -2021 (Bharat Ki Janganna -2021),,,,,CENSUS OF INDIA -2021.”

  1. 2011 में आधे लोगो की गणना ही नही हुई थी । हमारे पास न खुद के घर है, न किराये के घर मे रहते है । हमारी गणना आज तक नही हुई । इसलिये किसी भी योजना में हमारे नाम नही । 2021 में हम जैसे गरीबो को कैसे ढूंढ़ा जाएगा ? हम में में कुछ लोगो को जनगणना, मतदान आदि के बारे में भी पता नही ।

    9527486507

    Reply
  2. जनगणना कार्य घर घर जाकर किया जाता है ,,आप जहां रहते है वहां भी जनगणना कर्मचारी जायेंगे उस समय आप अपनी जानकारी दर्ज करवा सकते है .

    Reply

Leave a Comment