Aarogya Setu App Download आरोग्य सेतु एप से कोरोना के लक्षण कैसे पता करें


Aarogya Setu App Download – आरोग्य सेतु एप भारत सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा  लांच किया गया है यह एप बहुत उपयोगी है इस एप की सहायता से यूजर को कोरोना वायरस से सम्बंधित जानकारी मिलेगा। और साथ ही आप कोरोना के खतरे से बच सकते है। 
हैलो दोस्तों नमस्कार onlinebharo.com में आपका स्वागत है। friends आज का ये  आर्टिकल सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है ,सिर्फ भारत ही नहीं पुरे विश्व के लिए important है। जैसे कि आपको मालूम ही है कोरोना (COVID-19) ने पुरे विश्व में तबाही मचा रखा है। दुनिया के लगभग सभी देश इस वायरस के चपेट में आ गए है।

आरोग्य सेतु एप डाउनलोड
भारत में भी कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। कोरोना की दूसरी लहार ने तो त्रहिमामं मचा दिया है। ऐसे में सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे है कि कोरोना के संक्रमण को कैसे रोका जाये। इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए ही LOCK DOWN किया गया है।

भारत के विभिन्न राज्यों में लॉक डाउन किया गया है। छग राज्य भी इससे बच नहीं पाया है। कोरोना की दूसरी लहर पहले की तुलना में बहुत अधिक खतरनाक हो गया है। इससे लोगों की मौत भी ज्यादा हो रही है। 

COVID-19 वैश्विक महामारी घोषित कर दिया गया है। सरकार ने इस महामारी से निपटने के लिए एक मोबाइल एप लांच लिया है। इस एप की सहायता से कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों को ट्रेस किया जा सकता है। साथ ही आप स्वयं इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस एप का नाम है Aarogya Setu App 


आरोग्य सेतु एप्प को सभी अधिकारीयों /शिक्षकों /पालकों और  नागरिकों को  डाऊनलोड करने को कहा गया है। साथ ही डाऊनलोड करने के बाद इसमें रजिस्ट्रेशन भी करना है और आवश्यक स्टेप को फॉलो करके कोरोना सम्बन्धी नोटिफिकेशन प्राप्त कर सकते है।

आरोग्य सेतु एप्प को सरकार ने सभी के लिए अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत सभी नागरिक जिसके पास स्मार्ट फोन है उन्हें अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने कहा  गया है।

तो चलिए फ्रेंड आपको बताते है आरोग्य सेतु एप्प को कहा से और कैसे डाऊनलोड करें और रजिस्ट्रेशन कैसे करें। 
Google Play Store पर जाएँ और App Install करें 


सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर में जाना है और टाइप करना है aarogya setu .इसके बाद आपको इस एप को Install करना है। 
Aarogya Setu App Download

Install होने के बाद आपको इस एप को Open करना है। जब आप ओपन करेंगे तो कुछ पॉपअप मेसेज आएगा जिसे आप Always allow करें और भाषा का चयन करें और Next करें। जैसे कि स्क्रीन शॉट में बताया गया है। आप नीचे दिए गए लिंक से सीधे डाऊनलोड कर सकते है। 


एप के नोटिफिकेशन पढ़ें और रजिस्टर करें 
जब आप पॉपअप नोटिफिकेशन को  Always allow करेंगे उसके बाद आपको एप से संबंधित सन्देश दिखाई देगा जिसे पढ़ें और आगे।  ये कुल चार पेज में है ,चौथे पेज में आपको रजिस्टर करें पर टैप करना है जैसे कि स्क्रीन शॉट में बताया गया है। 
Aarogya Setu download
सेवा और गोपनीयता की शर्तें पढ़ें 
जब आप रजिस्टर करें पर टैप करेंगे तो आपको सेवा और गोपनीयता की शर्तें जो स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इस एप के सम्बन्ध में जारी किया गया है उसके बारे में लिखा है। इन शर्तों को ध्यान से पढ़ें और नीचे लिखे मै सहमत हु पर टैप करें। 
Aarogya Setu register
जैसे ही आप मै सहमत हु पर टैप करेंगे एक पॉपअप मेसेज आएगा जिसे ALLOW करें। इसके बाद Bluetooth को on करने  Allow करें। इससे  मोबाइल  ब्लूटूथ On हो जायेगा। आपकी मदद के लिए स्क्रीन शॉट में समझाया गया है। 
Mobile Number इंटर करें 
अब आपको दिए गए बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर डालकर सबमिट करें पर टैप करें। इससे   मोबाइल नंबर में 6 अंको का OTP आएगा। यदि मोबाइल नंबर उसी मोबाइल में लगा है तो OTP स्वतः भर जायेगा और एप्प आगे बढ़ जायेगा। और एप से सन्देश आएगा। जिसमे लिखा होगा -आप सुरक्षित है , और घबराइए नहीं पर सावधान रहिये। इन दोनों सन्देश को पढ़ें। 
Aarogya Setu register
इस भाग में आपको दो विकल्प मिलेंगे -पहला विकल्प COVID-19 सहायता केंद्र और दूसरा विकल्प सेल्फ असेसमेंट टेस्ट। पहले विकल्प से आप कोरोना वायरस की जानकारी आदान प्रदान के लिए पुरे देश के सहायता केंद्रों का नाम और मोबाइल नंबर देख सकते है। और दूसरे विकल्प से आप स्वयं का कोरोना टेस्ट  . 
सेल्फ असेसमेंट (अपना कोरोना टेस्ट) कैसे करें


जैसे कि आपको ऊपर दो विकल्पों के बारे में बताया गया है जिसमे से दुसरा विकल्प आपके स्वयं का टेस्ट के लिए है।  विकल्प  का चयन करते है और एप में पूछे गए सवालों का सही सही उत्तर देते जाते है तो आपको तुरंत ही रिप्लाई मिलते जायेगा। चलिए आपको बताते है एप में क्या क्या प्रश्न पूछे जायेंगे। और उसका उत्तर कैसे दें। 
यहाँ पर मैंने जो उत्तर दिया है उसको बता रहा हु। आप अपने तरीके से उत्तर देंगे। मैंने एप से अपना टेस्ट ऐसे किया –
प्र्शन 1 आपका लिंग क्या है  – पुरुष ,महिला या अन्य , 
उत्तर – पुरुष 
प्रश्न 2  कृपया अपनी आयु लिखें  
उत्तर 33 
प्रश्न 3 क्या आप नीचे दिए गए लक्षण में से किसी का अनुभव कर रहे है ? 
⧫खांसी ,⧫बुखार ,⧫साँस लेने में दिक्क्त ,⧫इनमे से कोई नहीं।  
उत्तर इनमे से कोई नहीं 
प्रश्न 4 -क्या आपको कभी नीचे लिखे हुए रोग में से कुछ भी कभी हुआ है ?
⧫ मधुमेह ,⧫उच्च रक्त चाप /हाइपरटेंशन ,⧫ फेफड़ों की बीमारी ,⧫ दिल की बीमारी ,⧫ इनमे से कोई नहीं। 
उत्तर – इनमे से कोई नहीं। 
प्रश्न 5- क्या आपने पिछले 14 दिनों में कोई विदेश यात्रा की है ?
उत्तर –नहीं 
प्रश्न 6 –नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन सा आपके लिए लागु होता है ? 
⧫हाल ही में किसी COVID-19 पॉजिटिव व्यक्ति से मिलना हुआ है या ऐसे किसी व्यक्ति के साथ रहा हूँ। 
⧫मई एक कर्मचारी हु और मैंने सुरक्षात्मक गियर के बिना एक COVID -19 पुष्ट मामले की जाँच की। 
⧫इनमे से कोई नहीं 
उत्तर –इनमे से कोई नहीं 

Aarogya Setu app download

परिणाम –मेरे द्वारा दिए गए सभी प्रश्नों के उत्तर के बाद एप के द्वारा बताया गया कि -आपका संक्रमण का जोखिम कम है। हम अनुसंसा करते है कि आप नावेल कोरोना वायरस के संपर्क के किसी भी अवसर से बचने के लिए घर पर रहें। यदि आप लक्षणों का विकास करते है या किसी COVID -19 पुष्ट रोगी के संपर्क में आते है तो सेल्फ असेसमेंट टेस्ट को दोबारा करें। 
यदि अगले दो हफ़्तों में आपको खांसी ,बुखार या साँस लेने में कोई कठिनाई महसूस होती है तो आपको तुरंत परिक्षण के लिए जाना चाहिए। 

Arogya Setu App (आरोग्य सेतु ) कैसे काम करता है 
स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा लांच किया गया यह एप बहुत खास है और कई महत्वपूर्ण फीचर से लैस है। इस एप की सहायता से सरकार को एक डाटा पता चल जायेगा कि कितने लोगों में कोरोना के लक्षण हो सकते है। जो ऊपर प्रश्न के रूप में आपको बताया गया है। 
चलिए बताते है ये एप कैसे काम करता है 
यह एप कोरोना संक्रमित व्यक्ति के आसपास आने पर आपको नोटिफिकेशन भेजेगा और आपको पता चल जायेगा कि आपके आसपास कोई व्यक्ति संक्रमित है। इसके लिए आपको अपने मोबाइल का ब्लूटूथ ,इंटरनेट और लोकेशन को चालू रखना होगा।  
Aarogya Setu app
आरोग्य एप ब्लूटूथ और लोकेशन के द्वारा ट्रेकर के माध्यम से अन्य डिवाइस को ट्रेस करेगा जो आपके आसपास होंगे ये लगभग 6 मीटर तक ट्रेस कर सकता है। ये एप एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल के लोकेशन को ट्रेस करेगा और आपको सुचना देगा। 
सेल्फ असेसमेंट के बारे में आपको बता चुके है। इसके द्वारा आप स्वयं के बारे में पता कर सकते है और जान सकते है कि आपको कोरोना का लक्षण है या नहीं।

आरोग्य सेतु एप की विशेषताएं
  • यह App एंड्राइड और ios दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। 
  • हिंदी ,अंग्रेजी  सहित कुल 11 भाषाओँ में उपलब्ध है। 
  • डिवाइस के ब्लूटूथ और लोकेशन से संक्रमित का पता लगाएगा। 
  • इस एप्प की सहायता से आप कभी भी सेल्फ असेसमेंट टेस्ट कर सकते है। 
  • देश के सभी COVID-19 सहायता केंद्रों के नाम और कॉन्टैक्ट नंबर उपलब्ध है। 
  • कोरोना से संबधित सही जानकारी प्राप्त किया जा सकता है। 
Aarogya Setu App Download और रजिस्ट्रेशन करने के सभी स्टेप आज के आर्टिकल में बताया गया है। साथ ही यह एप्प कैसे काम करता है और आप सेल्फ असेसमेंट टेस्ट कैसे कर सकते है इसकी पूरी जानकारी दी गयी है। यदि आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो अन्य लोगों को भी शेयर जरूर करें। 
आपके एक छोटी सी मदद से लोगों की जान बच सकती है लोगों में जागरूकता आ सकती है ,अपने परिवार के लिए अपने लिए अपने देश के लिए कोरोना के इस जंग में अपना योगदान दें। अपने घर में रहे ,सुरक्षित रहें ,स्वस्थ रहें। ,,,हारेगा कोरोना -जीतेगा भारत ,,

2 thoughts on “Aarogya Setu App Download आरोग्य सेतु एप से कोरोना के लक्षण कैसे पता करें”

Leave a Comment