असाइनमेंट कैसे जांचे | शिक्षकों को जाँच के लिए होमवर्क कैसे भेजें | Assignment Check Kaise Kare- Padhai Tunhar Duaar


पढ़ई तुंहर दुआर पोर्टल में Assignment Check Kaise Kare | शिक्षकों को भेजी गयी है असाइनमेंट 
आज के आर्टिकल में पढ़ाई तुंहर दुआर के अंतर्गत असाइनमेंट चेक कैसे करें की पूरी जानकारी बताया गया है। साथ ही आप आज के आर्टिकल में सीखेंगे कि शिक्षकों को जाँच के लिए होम वर्क कैसे भेंजे। फ्रेंड्स पूरी जानकारी के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें। 
ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए शासन की ओर से शिक्षा विभाग को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराया है जिसके माध्यम से बच्चे घर में ही अपने अध्ययन को जारी रख सकते है। शिक्षक भी घर से ही ऑनलाइन  अध्यापन कार्य संचालित कर सकते है। 


जैसे कि आप सभी को मालूम ही है नोवेल कोरोना वायरस का प्रकोप पुरे विश्व में फ़ैल चूका है इस प्रकोप से हमारा देश भी नहीं बच पाया है। अभी वर्तमान में पुरे देश में लॉक डाउन के चलते सभी स्कूल और कॉलेज बंद है। 
स्कूलों को काफी पहले से बंद कर दिए गए है ,इसके साथ ही जिन कक्षाओं की परीक्षा नहीं हो पायी है उन्हें जनरल प्रमोशन दे दिया गया है। अब बच्चों की पढ़ाई को घर में रहकर जारी रखने के लिए पढ़ाई तुंहर दुआर योजना की शुरुआत की गयी है। 
पढ़ई तुंहर दुआर -एक नजर में 
पढ़ाई तुंहर दुआर छग शासन स्कूल शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के लिए विभाग द्वारा एक वेबसाइट भी बनाया गया है जिसका वेब लिंक  cgschool.in है। इस पोर्टल के माध्यम से ही पढ़ाई तुंहर दुआर का क्रियान्वयन हो रहा है। 
ऑनलाइन शिक्षा पोर्टल पढ़ाई तुंहर दुआर की पूरी सीरीज हमारे वेबसाइट के माध्यम से बनाया गया है जिसमे शिक्षक और विद्यार्थी के पंजीयन से लेकर होम वर्क अपलोड ,असाइनमेंट अपलोड ,कंटेंट अपलोड ,प्रोफाइल संसोधन ,और सभी जानकारी दिया गया है। 
cgschool.in (पढ़ाई तुंहर दुआर ) की विभिन्न जानकारी के लिए आप नीचे दिए लिंक पर टच करें ,यहाँ से आपको ऑनलाइन पढ़ाई से सम्बंधित जानकारी मिलेगी। 
इसे पढ़ें 
असाइनमेंट कैसे जांचे (How To Check Assignment ) 
ऑनलाइन शिक्षा पोर्टल पढ़ाई तुंहर दुआर (cgschool.in ) में शिक्षकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है -बच्चों द्वारा अपलोड किये गए असाइनमेंट को चेक करना और चेक करके उसे फिर से अपलोड करना। 
चलिए आपको आगे इसी असाइनमेंट चेक और अपलोड करने के बारे में विस्तार से बताते है। सभी जानकारी आपको स्टेप बाई स्टेप बताया गया है। 


स्टेप 1 सबसे पहले आपको ऑनलाइन शिक्षा पोर्टल के वेबसाइट cgschool.in को ओपन करना है। इसके बाद अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना है। 
स्टेप 2 पोर्टल में लॉगिन करने के बाद मेनू विकल्प पर जाएँ ,उसके बाद शिक्षक के कार्य को सलेक्ट करें। 
स्टेप 3 शिक्षक के कार्य को सलेक्ट करने पर आपको बहुत से विकल्प दिखाई देंगे इनमे से आपको असाइनमेंट जांचे का चयन करना है। 
स्टेप 4 जैसे ही आप असाइनमेंट जांचे का चयन करेंगे वैसे ही एक नया पेज ओपन होगा इस पेज में आपको कक्षा ,विषय और पाठ का चयन करके असाइनमेंट देखें पर टैप करना है। जिससे सम्बंधित विषय का असाइनमेंट स्क्रीन में दिखाई देगा। 


स्टेप 5 अब असाइनमेंट का अवलोकन करें ,यदि सब कुछ ठीक है तो किनारे में दिए गए सही के निशान पर टैप करे , गलत उत्तर हो तो गलत के संकेत पर और कुछ शब्द जो सुधार योग्य है उस पर गोला भी लगा सकते है। 
बच्चे द्वारा अपलोड किया गया असाइनमेंट बहुत अच्छा है तो आप very good का सिम्बॉल लगा सकते है। यहाँ पर दिए गए अन्य संकेतों का उपयोग भी कर सकते है। 
एक से अधिक असाइनमेंट होने पर आपको अगला पेज पर टैप करके आप दूसरे असाइनमेंट को देख सकते है।संकेतों का चयन करने के बाद Apply पर टैप करें जिससे आपके द्वारा चयन किया गया संकेत असाइनमेंट में फिक्स हो जायेगा। 
स्टेप 6 असाइनमेंट का जाँच करने के बाद यदि आप बच्चे के लिए कुछ सुझाव लिखना चाहते है तो टिप्पणी भरें वाले बॉक्स में लिख सकते है। इसी प्रकार सम्बंधित असाइनमेंट में बच्चे द्वारा प्राप्त अंक को प्राप्तांक वाले बॉक्स में लिख सकते है।
ऊपर बताये गए प्रक्रिया पूरा कर लेने के बाद अंत में सुरक्षित करें पर टैप करें। इस प्रकार आप विद्यार्थी का असाइनमेंट जांच करके सफलतापूर्वक अपलोड कर सकते है। 
जाँच के लिए होमवर्क किसी दूसरे शिक्षक को कैसे भेजें 


ऑनलाइन पोर्टल पढ़ाई तुंहर दुआर में शिक्षक लॉगिन में विद्यार्थियों का असाइनमेंट /होमवर्क  अपलोड किया गया है। यहाँ से शिक्षक कुछ होमवर्क जो उनके आईडी में आया है उसको किसी अन्य शिक्षक को भी भेज सकते है। 
होमवर्क को किसी अन्य शिक्षक को भेजने के लिए आपको जाँच हेतु होम वर्क शिक्षक को भेजें विकल्प का चयन करना होगा। 
इस विकल्प का चयन करने के बाद आपको शिक्षक का चयन करना है उसके बाद असाइनमेंट खोजकर सम्बंधित विषय शिक्षक को भेज सकते है। 
असाइनमेंट को आप उसी शिक्षक को भेज सकते है जिनको आप अपने ग्रुप में जोड़े हुए है। इस प्रकार आप विषय शिक्षकों को अपने लॉगिन से बच्चों का होमवर्क जाँच के लिए भेज सकते है।

आज के आर्टिकल में असाइनमेंट कैसे जांचे विषय पर जानकारी दिया गया है। उम्मीद करते है ये आपको अच्छा लगा होगा। शिक्षा विभाग और शिक्षकों की नए नए जानकारी प्राप्त करने के लिए सीधे गूगल में सर्च करें –www.onlinebharo.com .

सम्बंधित ये भी पढ़ें 

2 thoughts on “असाइनमेंट कैसे जांचे | शिक्षकों को जाँच के लिए होमवर्क कैसे भेजें | Assignment Check Kaise Kare- Padhai Tunhar Duaar”

Leave a Comment