Padhai Tunhar Duaar(पढ़ाई तुंहर दुआर) | Cgschool.in में Home Work अपलोड और चेक कैसे करें


Cgschool.in में  Home Work अपलोड और चेक कैसे करें | पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप देखें 
पढ़ाई तुंहर दुआर (Padhai Tunhar Duaar) ऑनलाइन शिक्षा पोर्टल के माधयम से सभी शिक्षक इन दिनों अपने विद्यार्थियों के साथ अध्ययन -अध्यापन में व्यस्त है। क्योंकि स्कूल शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग ने लॉक डाउन के दौरान work from home के तहत सभी ऑनलाइन पढाई के आदेश जारी किये है। 
ऑनलाइन शिक्षा पोर्टल cgschool.in में सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों का पंजीयन अनिवार्य कर दिया है। इसके परिपालन में शिक्षकों ने घर में रहकर ही अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे है। और बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान कर रहे है।

आज के आर्टिकल में पढ़ाई तुंहर दुआर के अंतर्गत शिक्षकों द्वारा बच्चों को दिए जाने वाले ऑनलाइन होम वर्क (Home Work) को कैसे अपलोड किया जाता है और उस होम वर्क पुनः कैसे चेक किया जाता है। इसके बारे में पूरी जानकारी दिया जा रहा है। 
यदि आप भी जानना चाहते है कि ऑनलाइन होम वर्क कैसे अपलोड किया जाता है और उसे चेक कैसे किया जाता है ,तो आपके लिए आज का आर्टिकल काफी महत्वपूर्ण है। सम्पूर्ण जानकारी के लिए अंत तक ध्यान से और पूरा पढ़ें।


फ्रेंड्स आपको बता दूँ कि ऑनलाइन शिक्षा पोर्टल और पढ़ाई तुंहर दुआर के सम्बन्ध में हमने अपने वेबसाइट Onlinebharo.com में कई जानकारी दिए है ,जो बहुत जरुरी है। यदि आप उन जानकारियों को देखना चाहते है तो सीधे हमारे वेबसाइट में जाकर देख सकते है। 
शिक्षा विभाग और शिक्षकों से सम्बंधित सभी प्रकार के महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप सीधे गूगल में सर्च करें –Onlinebharo.com यहाँ से प्राप्त करें अपने मनपसंद और आवश्यकतानुसार जानकारी। 
चलिए फ्रेंड्स आज के टॉपिक ऑनलाइन पोर्टल में शिक्षकों द्वारा होमवर्क कैसे अपलोड और चेक किया जाता है ,इसके बारे में पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप बताते है।
ऑनलाइन पोर्टल cgschool.in में लॉगिन करें 
सबसे पहले आपको अपने रजिस्टर किये गए मोबाइल नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना है। इसके लिए google में cgschool.in सर्च करें और पोर्टल के मुख्य पृष्ठ  में जाकर लॉगिन करें। आप सीधे यहाँ दिए गए लिंक से भी लॉगिन कर सकते है। लॉगिन ➦ cgschool.in
विकल्पों का चयन करें 
जैसे ही आप पोर्टल में लॉगिन करेंगे सबसे ऊपर मेनू विकल्प पर टैप करना है जिससे कुछ अन्य विकल्प खुलेंगे ,जिसमे से आपको शिक्षक के कार्य का चयन करना है।

homework-upload-and-check

शिक्षक के कार्य इस ऑप्शन का चयन करते ही आपको लगभग 10 नए ऑप्शन दिखाई देंगे। इन सभी विकल्पों का अपना अलग अलग कार्य होता है। इन विकल्पों के बारे में जानने के लिए इसे पढ़ें – पढ़ाई तुंहर दुआर के विकल्प और उनके कार्य। 
चित्र में बताये अनुसार आपके सामने कई ऑप्शन दिखाई देंगे। यहाँ से आपको असाइनमेंट अपलोड करें विकल्प का चयन करना है। जिससे नए विंडो खुल जायेगा।

होम वर्क अपलोड करें


जैसे ही आप असाइनमेंट अपलोड करें  विकल्प पर टैप करेंगे आपके सामने एक नए फार्म ओपन हो जायेगा जिसमे आपको कक्षा ,विषय और उस विषय के पाठ का चयन करना है।  जब आप ये तीनों का चयन कर लेंगे उसके बाद यहाँ दिए खाली बॉक्स में बच्चों का होमवर्क टाइप  कर सकते है।

बच्चों को पोर्टल के माध्यम  से होमवर्क कैसे दें इसको चित्र के माध्यम से समझाया गया है। आप चित्र को देखें और समझें।

इसे पढ़ें >> संपर्क बैठक एप से बच्चों को घर में पढ़ाएं ,और देश के शिक्षकों से जुड़ें। 

जब आप बच्चों के लिए होमवर्क टाइप कर लेंगे उसके बाद अच्छे से चेक कर लें और वहीँ पर  नीचे दिए सुरक्षित करें को टैप करें। इस प्रकार आप अपने विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन होमवर्क पढ़ाई तुंहर दुआर पोर्टल के माध्यम से अपलोड कर  सकते है।

होमवर्क / असाइनमेंट का उत्तर अपलोड कैसे करें


शिक्षक के द्वारा अपलोड किये गए होमवर्क को विद्यार्थी लॉगिन के माध्यम से बच्चों द्वारा देखा जा सकता है। और इस होमवर्क के प्रश्न को देखकर विद्यार्थी द्वारा ऑफलाइन हल किया जायेगा। जिसे विद्यार्थी अपने नोटबुक में हल करेंगे।

होमवर्क को हल करने के बाद विद्यार्थी उसका फोटो खींचकर अपने लॉगिन से अपलोड करेंगे जिसे शिक्षक द्वारा जांच किया जायेगा।

चलिए आपको बताते है विद्यार्थी द्वारा होमवर्क कैसे हल किया जायेगा और उत्तर कैसे अपलोड करेंगे। इस प्रक्रिया को आप नीचे बताये गए स्टेप के माध्यम से समझ  सकते है।

स्टेप  1.  विद्यार्थी सबसे पहले गूगल में CGSCHOOL.IN सर्च करेंगे। और पढ़ाई तुंहर दुआर के होम पेज में पहुंचेंगे।

स्टेप  2. पोर्टल के होम पेज में विद्यार्थी अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करेंगे ,जिसे शिक्षक द्वारा पंजीकृत किया गया है।

स्टेप  3.  लॉगिन करने के बाद नए पेज में Welcome के साथ विद्यार्थी का नाम दिखाई देगा। जैसे Welcome राहुल कुमार । इस नाम के नीचे दो बॉक्स दिए गए है। जिसमे कक्षा और विषय चयन करना है।

जैसे ही यहाँ पर कक्षा और विषय का चयन किया जायेगा। चयनित कक्षा और विषय के पुस्तक का चित्र ओपन होगा। इसके नीचे तीन विकल्प दिए गए है। ऑनलाइन क्लास ,कोर्स मटेरियल और होमवर्क।

स्टेप 4. ऊपर बताये गए विकल्पों में से आपको तीसरे विकल्प –होम वर्क  का चयन करना है। जैसे आप होमवर्क पर टैप करेंगे फिर से एक नए पेज खुलेगा ,जिसमे पाठ का चयन करके दाएं भाग में दिए गए खोजें पर क्लिक करें।

जब आप खोजें पर टैप करेंगे वैसे ही शिक्षकों के द्वारा अपलोड किया गया होमवर्क आपको दिखाई देगा। जिसमे शिक्षक का नाम भी लिखा रहेगा। जिससे ये पता चल जायेगा कि प्रश्न किस शिक्षक द्वारा  अपलोड किया गया है।


स्टेप 5 . शिक्षक द्वारा अपलोड किये गए प्रश्न को अपने नोट बुक में विद्यार्थी हल करेंगे और उसका फोटो खींचकर मोबाइल या कम्प्यूटर में रिनेम करके सेव कर लेंगे।

स्टेप  6.  अब Choose File पर टैप करें ,जिससे यह सीधे आपके मोबाइल या कम्प्यूटर के फाइल मैनेजर में खुलेगा। आप जिस फाइल में अपने उत्तर को सेव करके रखें है उसको सलेक्ट करें।

स्टेप 7.  ऊपर बताये गए सभी स्टेप कर लेने के बाद आप यहाँ पर दिए गए उत्तर अपलोड करें   पर टैप करें। जैसे ही इस बटन को सलेक्ट करेंगे होम वर्क का उत्तर पोर्टल में अपलोड हो जायेगा। जिसे सम्बंधित शिक्षक द्वारा जांच किया जायेगा। 

विद्यार्थी के होमवर्क को शिक्षक कैसे देखें और  चेक करें 


दोस्तों आपको ऊपर बताया गया है कि शिक्षक द्वारा अपने विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई तुंहर दुआर पोर्टल में होमवर्क कैसे अपलोड किया जाता है और उस होमवर्क को विद्यार्थी द्वारा हल करके कैसे अपलोड किया जाता है।

चलिए अब आपको बताते है कि विद्यार्थी द्वारा अपलोड किये गए होमवर्क के उत्तर को शिक्षक कैसे और कहा से देखें ,साथ ही होमवर्क के उत्तर को कैसे जांचें।  स्टेप बाई स्टेप देखें।

होमवर्क के उत्तर देखें और जाँच करने के स्टेप इस प्रकार है। 

1. शिक्षक  cgschool.in पर अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।

2. लॉगिन होने के बाद मेनू विकल्प पर जाएँ और अगले पेज में शिक्षक के कार्य पर टैप करें।

3. अब नए विंडों में कई विकल्प दिए गए है इसमें आपको असाइनमेंट जांचें का चयन करना है। जिससे पोर्टल नए विंडों में ओपन होगी।

4. इस नए विंडों में आप कक्षा ,विषय और पाठ का चयन करें। इसके बाद असाइनमेंट का चयन करें और साइड में दिए गए असाइनमेंट देखें पर टैप करें।

5. अब आपके  सामने विद्यार्थी द्वारा होमवर्क को हल करके अपलोड  किये गए उत्तर दिखाई देंगे। शिक्षक द्वारा इस उत्तर की जाँच की जाएगी और जाँच के बाद मूल्यांकित उत्तर को पुनः पोर्टल में ऑनलाइन अपलोड किया जायेगा। जिसे विद्यार्थी अपने लॉगिन से देख सकते है।

आज के आर्टिकल में Padhai Tunhar Duaar(पढ़ाई तुंहर दुआर) | Cgschool.in में  Home Work अपलोड और चेक कैसे करें ,इसकी जानकारी दी गयी है। उम्मीद है ये आर्टिकल आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी। यदि ये जानकारी आपको अच्छी लगे तो अन्य लोगों में भी शेयर करें।

पढ़ाई तुंहर दुआर और शिक्षा विभाग से सम्बंधित सभी जानकारी हमारे वेबसाइट onlinebharo.com के माध्यम से अपने पाठकों को नियमित उपलब्ध कराई जाती है। ऐसे ही नए नए और लेटेस्ट जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे वेबसाइट पर विजिट करें। धन्यवाद।

आप हमारे whatsapp ग्रुप भी ज्वाइन कर सकते है। 

👉Join  Whatsapp Group 

इसके अलावा हमारे Telegram Chanel में भी जुड़ सकते है 

👉Join Telegram Chanel

2 thoughts on “Padhai Tunhar Duaar(पढ़ाई तुंहर दुआर) | Cgschool.in में Home Work अपलोड और चेक कैसे करें”

Leave a Comment