शिक्षक भर्ती – 2020 आवेदन कैसे करें पूरी जानकारी देखें | Teacher Recruitment Form 2020


शिक्षक एवं अन्य कर्मचारियों की भर्ती | Teacher Recruitment Form 2020 
छग शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी माध्यम का सञ्चालन करने का निर्णय लिया गया है। ये स्कूल सभी जिलों में संचालित होंगे जो एक जिले में एक चयनित स्कूल होगा। इन स्कूलों में अध्यापन के लिए शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। 
अंग्रेजी माध्यम के इन स्कूलों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की भर्ती संविदा / प्रतिनियुक्ति आधार पर किया जाएगा। दोस्तों नौकरी पाना हर किसी का सपना होता है। आज के इस भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रतिस्पर्धा ही होड़ में नौकरी पाना आसान नहीं है।

आज का ये आर्टिकल उन सभी युवाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है जो रोजगार की तलाश कर रहे है। साथ ही जो शिक्षक के रूप में सेवा देना चाहते है वे इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। चलिए फ्रेंड्स आपको बताते है शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कहाँ और कैसे करें। 
शिक्षक (संविदा /प्रतिनियुक्ति) के लिए आवेदन 

राज्य में शुरू होने वाले उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में सभी विषय के विषय विषय शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है इसके लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारीयों द्वारा शिक्षकों के पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया गया है ,आपको आवेदन की पूरी प्रक्रिया इस पोस्ट में बताया  गया है। 
शिक्षकों भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन भरें जायेंगे इसके लिए निर्धारित योग्यताधारी आवेदन दिए गए प्रारूप में आवेदन कर सकते है। नीचे छग के सभी जिलों की सूचि  आवेदन का प्रारूप दिया गया है। आप लिंक पर क्लिक करके फार्म को डाउनलोड कर  सकते है। 
अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती संविदा /प्रतिनियुक्ति आधार पर किया जायेगा ,इसमें वे आवेदक ही आवेदन कर सकते है जिनकी शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में हुआ हो क्योंकि ये स्कूल अंग्रेजी माध्यम में ही संचालित होगी।

कुछ जिलों में हिंदी माध्यम के लिए भी आवेदन मंगाए गए है ,इसकी जानकरी आपको सम्बंधित जिले के विज्ञापन से प्राप्त हो जाएगी , नीचे सभी जिलों के विज्ञापन का लिंक  दिया गया है आप ,यहाँ से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते है।  

पदों का विवरण 
अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में सभी पदों पर भर्ती किया जायेगा अर्थात विषय शिक्षक के साथ साथ संस्था प्रमुख (प्राचार्य /प्रधान पाठक ) के पद पर भी  भर्ती किया जाना है। चलिए आपको भर्ती किये जाने वाले सभी पदों के बारे में पूरी जानकारी बताते है। 
विज्ञापन जो अलग अलग जिलों द्वारा  है उनमे पदों का विवरण भी अलग अलग है ,इसके लिए आप जिला शिक्षा अधिकारीयों द्वारा जारी किये गए विज्ञापन का अध्ययन कर सकते है। यहाँ पर भर्ती किये जाने वाले सभी पदों के बारे में बताया जा रहा  है। 
भर्ती हेतु पद – उप प्राचार्य ,व्याख्याता ,शिक्षक ,सहायक शिक्षक , कम्प्यूटर शिक्षक ,काउंसलर ,व्यायाम शिक्षक ,संगीत शिक्षक ,ग्रंथपाल ,सहायक शिक्षक विज्ञानं प्रयोगशाला ,लेखापाल ,सहायक ग्रेड -3 ,भृत्य ,चौकीदार , अंशकालीन स्विपर इत्यादि। 
विभिन्न पदों का वेतनमान 

हायर सेकेंडरी स्तर के लिए 
 क्र   पदनाम                              वेतन /मानदेय -प्रतिमाह  
 1   उपप्राचार्य    67040 /-
 2    व्याख्याता    45530 /-
 3   काउंसलर   45530 /-
 4   कम्प्यूटर प्रशिक्षक   42503 /-
 5   व्यायाम शिक्षक   42503 /- 
 6   संगीत शिक्षक   42503 /-
 7   ग्रंथपाल   30434 /- 
 8   सहायक शिक्षक विज्ञान
 (प्रयोगशाला )
 30434 /- 
 9   लेखपाल   30434 /-
 10   सहायक ग्रेड -03    23503 /- 
 11   भृत्य   18842 /-
 12   बुक लिफ्टर   18842 /-
 13   चौकीदार   18842 /- 
 14   अंशकालीन स्वीपर   1375 /-
पूर्व माध्यमिक स्तर के लिए 
  क्र   पदनाम   वेतन /मानदेय -प्रतिमाह 
  1   प्रधानपाठक   42303 /-
  2   शिक्षक   42503 /-  
  3   भृत्य   18642 /-
  4    अंशकालीन स्वीपर    1375 /-
प्राथमिक स्तर लिए 
 क्र   पदनाम   वेतन /मानदेय -प्रतिमाह 
 1   प्रधानपाठक   42303 /-
 2   सहायक शिक्षक   30234 /-
 3   भृत्य   18642 /-
 4   अंशकालीन स्वीपर   1375 /- 
आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 
ऊपर बताये गए सभी पदों के लिए आवेदन करने की तिथि अलग -अलग जिलों के लिए अलग अलग  निर्धारित की  गयी है। निर्धारित तिथि तक आवेदक  आवेदन पत्रों को भरकर सम्बंधित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कर  सकते है। समयावधि के पश्चात जमा किये गए आवेदन को अस्वीकार किये जा  सकते है। सभी जिलों की भर्ती विज्ञापन नीचे लिंक से डाउनलोड कर सकते है। 
चयन प्रक्रिया सम्बन्धी दिशा निर्देश 
संविदा /प्रतिनियुक्ति  आधार पर शिक्षक भर्ती  के लिए कुछ शर्तें और  दिशा निर्देश भी जारी किये गए है जिसे आप नीचे देख सकते है। 
भर्ती किये जा रहे पद पूर्णतः अस्थायी है। 
➧ शासन द्वारा नियुक्ति या कार्य व्यहार के आधार पर किसी भी समय पद से विमुक्त किया जा सकता है। 
➧ छग राज्य के किसी भी मान्यता प्राप्त शालाओं में अध्यापन कार्य के अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी। 
➧ सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्रों को आवेदक द्वारा स्वप्रमाणित करके ही आवेदन जमा किया जाना चाहिए। 
➧ अपूर्ण एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन मान्य नहीं किया जायेगा। साथ ही अमान्य आवेदन पर आवेदक को  सूचना नहीं दी जाएगी। 
➧ आवेदक का उम्र 1 जनवरी 2020 को न्यूनतम 18  वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए। 
➧ आवेदक को अपनी पूरी शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में ही पूरा किया होना चाहिए। 
➧ प्रतिनियुक्ति के आवेदकों को पहली प्राथमिकता दी जाएगी। प्रतिनियुक्ति के आवेदकों के पश्चात् बचे पदों पर संविदा वाले आवेदकों पर विचार किया जायेगा। 
➧ प्रतिनियुक्ति पर किसी प्रकार का भत्ता नहीं दिया जायेगा। 
➧ निर्धारित समय के पश्चात् यह नियुक्ति स्वयं ही निरस्त मान लिया जायेगा। 
➧ चयन समिति का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। 
➧ ऊपर बताये गए सभी बिंदु जारी विज्ञापन के आधार पर है। अधिक जानकारी के लिए आप सम्बंधित जिले के विज्ञापन का अध्ययन करें। 
शिक्षक/कर्मचारी  भर्ती विज्ञापन देखें -डाउनलोड करें 


शिक्षक/कर्मचारी  भर्ती विज्ञापन – धमतरी

शिक्षक /कर्मचारी भर्ती विज्ञापन – बलौदाबाजार 

शिक्षक /कर्मचारी भर्ती विज्ञापन – जांजगीर चांपा 

शिक्षक /कर्मचारी भर्ती विज्ञापन – बलरामपुर 

शिक्षक /कर्मचारी भर्ती विज्ञापन -बिलासपुर 


शिक्षक /कर्मचारी भर्ती विज्ञापन – मुंगेली 

शिक्षक /कर्मचारी भर्ती विज्ञापन – कोंडागांव 

शिक्षक /कर्मचारी भर्ती विज्ञापन – जगदलपुर बस्तर 

शिक्षक /कर्मचारी भर्ती विज्ञापन – नारायणपुर 

शिक्षक /कर्मचारी भर्ती विज्ञापन  – बेमेतरा 

शिक्षक /कर्मचारी भर्ती विज्ञापन -बालोद 

शिक्षक /कर्मचारी  भर्ती विज्ञापन – रायपुर 

शिक्षक /कर्मचारी  भर्ती विज्ञापन – सरगुजा 

शिक्षक /कर्मचारी  भर्ती विज्ञापन – कांकेर 

शिक्षक /कर्मचारी  भर्ती विज्ञापन – राजनांदगाव 

शिक्षक /कर्मचारी  भर्ती विज्ञापन – कबीरधाम 

शिक्षक /कर्मचारी  भर्ती विज्ञापन – बीजापुर 

शिक्षक /कर्मचारी  भर्ती विज्ञापन –  कोरबा 

शिक्षक /कर्मचारी  भर्ती विज्ञापन – सुकमा 

शिक्षक /कर्मचारी  भर्ती विज्ञापन – दंतेवाड़ा 

शिक्षक /कर्मचारी  भर्ती विज्ञापन – जशपुर 

शिक्षक /कर्मचारी  भर्ती विज्ञापन – गरियाबंद 

शिक्षक /कर्मचारी  भर्ती विज्ञापन – महासमुंद 

शिक्षक /कर्मचारी  भर्ती विज्ञापन – कोरिया 

शिक्षक /कर्मचारी  भर्ती विज्ञापन – सूरजपुर 

शिक्षक /कर्मचारी  भर्ती विज्ञापन – गौरेला पेंड्रा मरवाही 

13 thoughts on “शिक्षक भर्ती – 2020 आवेदन कैसे करें पूरी जानकारी देखें | Teacher Recruitment Form 2020”

Leave a Comment