Online Class Me Screen Share Kaise Karen . Cisco Webex में Video और White Board कैसे Use करें


Online Class में स्क्रीन शेयर कैसे करें पूरी जानकारी 

ऑनलाइन क्लास का सञ्चालन पुरे प्रदेश में किया जा रहा है ,इसमें सभी शिक्षकों को क्लास लेना अनिवार्य किया गया है। आज के इस लेख में आपको बताएँगे कि ऑनलाइन क्लास लेते समय आप अपने मोबाइल से स्क्रीन शेयर कैसे कर सकते है। 
पढ़ाई तुंहर दुआर के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों के विकल्प के तौर पर एक वेबसाइट बनाया गया है जिसमे सभी विद्यार्थी और शिक्षक पंजीकृत हुए है और साथ ही इसमें वर्चुअल क्लास भी बनाया गया है। पढ़ाई तुंहर दुआर के सम्बन्ध में हमारे वेबसाइट के माध्यम से सभी जानकारी दिया गया है।

onlinebharo.com की सहायता से आप ऑनलाइन क्लास की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा आप एजुकेशनल जानकारी भी प्राप्त कर सकते है। आप नीचे दिए गए लिंक से ये सभी जानकरी प्राप्त कर सकते है। 


फ्रेंड्स उम्मीद है आप सभी ऑनलाइन क्लास लेने की पूरी तैयारी कर लिए होंगे जैसे -cgschool.in में रजिस्ट्रेशन , ऑनलाइन विर्चुअल क्लास का निर्माण ,cisco webex एप्प डाउनलोड करना और इसमें अकाउंट बनाना आदि। यदि आप इनमे से किसी भी स्टेप के बारे में जानना चाहते है तो आपको नीचे दिए गए आर्टिकल को जरूर पढ़ना चाहिए। 


जैसे कि आप सभी को मालूम ही है स्कूल शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन क्लास को सभी शिक्षकों के लिए अनिवार्य कर दिया है ,कि कम से कम हफ्ते में 3 ऑनलाइन कक्षाएं प्रति शिक्षक को लेना है। 
ऑनलाइन क्लास में प्रदेश के सभी शिक्षक अपना योगदान दे रहे है ,इस कार्य में कुछ तकनिकी समस्याएं भी आती है जैसे -बच्चों को cisco webex से कैसे जोड़ें ,उनको ऑनलाइन क्लास में कैसे शामिल करें ,यदि आप भी इस प्रकार की समस्याओं का सामना कर रहे है तो ऊपर बताये गए आर्टिकल को जरूर पढ़ें। 
आज के आर्टिकल में विशेष रूप से हम बात करेंगे कि ऑनलाइन क्लास लेते समय अपने मोबाइल से स्क्रीन शेयर कैसे करें ? ऑनलाइन क्लास लेते समय वीडियो या किसी डाकुमेंट को स्क्रीन में कैसे दिखाएँ ? तो चलिए फ्रेंड्स शुरू करते है। 
Online Class में Screen Share कैसे करें 


ऑनलाइन क्लास में  शिक्षक को अपने विद्यार्थियों को पढ़ाना  होता है जो ठीक उसी प्रकार होता है जैसे कि स्कूल में क्लास लेते है। ऑनलाइन क्लास एक वर्चुअल क्लास होता है जिसमे शिक्षक और विद्यार्थी अपने अपने घर में रहते हुए अध्ययन -अध्यापन करते है। 
वर्चुअल क्लास का सञ्चालन करते समय शिक्षक विद्यार्थियों को सरल रूप में विषय वस्तु को समझाना चाहता है इसके लिए विभिन्न सहायक सामग्री का उपयोग भी करता है।

इसे पढ़ें >> Gmail आईडी कैसे बनाते है -पूरी जानकारी 

यदि आप भी शिक्षक है और ऑनलाइन क्लास लेते है तो आपको Cisco Webex के Screen share के बारे में जरूर जानना चाहिए क्योंकि इससे आप बच्चों को वीडियो और डाकुमेंट भी दिखा सकते है। इसके लिए आपको निम्न स्टेप का फॉलो करना होगा। 
  • ऑनलाइन क्लास करने के लिए निर्धारित समय में क्लास के लिंक पर टच करें। 
  • क्लास शुरू हो जाने पर वीडियो और ऑडियो को आन कर लें 
  • अब आपका स्क्रीन पूरी तरह से तैयार हो चूका है। इस समय अब आपके विद्यार्थी धीरे धीरे जुड़ना शुरू हो जायेंगे। 
  • जब विद्यार्थी आपके वर्चुअल क्लास में जुड़ जायेंगे तो आप अपने विषय वस्तु के अनुरूप क्लास शुरू कर सकते है। 
  • यदि आप बच्चों को किसी प्रकार की कोई डाकुमेंट या वीडियो दिखाना चाहते है screen share का उपयोग करें। 


  • स्क्रीन शेयर का उपयोग करने के लिए आपको थ्री डॉट पर टच करना है। जैसा कि चित्र में बताया गया है। 
  • अब स्क्रीन में बहुत से विकल्प दिखाई देंगे आपको Share Content पर जाना है।
  • नए पेज में आपको कई अन्य विकल्प दिखाई देंगे जैसे Share Screen , Whiteboard ,Box ,Google Drive आदि। यहाँ पर आपको Share Screen पर टैप करना है। 
  • Share Screen का चयन करने पर आपको कुछ पॉपअप मैसेज मिलेंगे जिसे Allow करें। 
  • अब आपका स्क्रीन शेयर के लिए तैयार हो चूका है आप यहाँ से किसी भी वीडियो या फाइल को ओपन कर सकते है जो सीधे बच्चों को दिखाई देगा। 
  • यदि आप स्क्रीन में कुछ लिखना चाहते है तो White Board विकल्प का चयन करें और अपने ऊँगली से कुछ भी स्क्रीन में लिखें जो बच्चों को समझाना चाहते है। 
  • आप स्क्रीन में जो भी लिखेंगे वह बच्चों को दिखाई देगा। 
इस प्रकार आप Cisco Webex में ऑनलाइन क्लास लेते समय विभिन्न विकल्पों के माध्यम से क्लास को रुचिपूर्ण बना सकते है।

आज का हमारा यह लेख – Online Class Me Screen Share Kaise Karen . Cisco Webex में Video और White Board कैसे Use करें ,,आपको जरूर पसंद आया होगा। साथ ही हम उम्मीद करते है की ये आपके लिए काफी उपयोगी भी होगा। 
फ्रेंड्स ऑनलाइन क्लास से सम्बंधित किसी भी प्रकार का कोई प्रश्न या समस्या हो तो आप कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें आपकी पूरी सहायता की जाएगी। 
शिक्षा विभाग और शिक्षकों से सम्बंधित इसी प्रकार की नयी नयी और लेटेस्ट जानकारी सबसे पहले प्राप्त करने के लिए आप हमारे वेबसाइट onlinebharo.com पर नियमित विजिट करते रहें। आप इसे गूगल में सर्च करके भी हमारे वेबसाइट में सीधे पहुँच सकते है।

आप हमारे whatsapp ग्रुप भी ज्वाइन कर सकते है। 
👉Join  Whatsapp Group 

इसके अलावा हमारे Telegram Chanel में भी जुड़ सकते है 

👉Join Telegram Chanel
इसे भी पढ़ें 

6 thoughts on “Online Class Me Screen Share Kaise Karen . Cisco Webex में Video और White Board कैसे Use करें”

Leave a Comment