Inspire Award 2021 Online Registration and Student Nomination. इंस्पायर अवार्ड 2021 की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें -पूरी जानकारी

Inspire Award 2021 Registration Kaise Karen 

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। INSPIRE AWARDS MANAK ,भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) और नॅशनल इनोवेशन फाउंडेशन इंडिया (NIF) के साथ मिलकर  तैयार किया गया एक संस्था है। 
MANAK का पूरा नाम है – Million Minds Augmeting National Aspirations and Knowledge .इस संस्था का उद्देश्य कक्षा 6 वीं से 10 वीं तक के 10 -15 वर्ष आयु वर्ग के छात्रों को विज्ञानं के प्रति प्रेरित करना और अध्ययन करना है।

योजना का उद्देश्य विज्ञान और सामाजिक अनुप्रयोगों में निहित एक मिलियन मूल विचारों और नवाचारों को लक्षित करना है ,जो स्कूली बच्चों के बीच रचनात्मक और नवीन सोच की संस्कृति को बढ़ावा दे। 
इस योजना के तहत स्कूलों द्वारा 30 सितंबर 2021 तक इसके वेबसाइट के माध्यम से अपने स्कूल के छात्रों के 5 सर्वश्रेष्ठ मूल विचारों या नवाचारों को नामांकित कर सकते है। पांच आईडिया को ऑनलाइन रजिट्रेशन कर सकते है।

स्कूलों को इंस्पायर अवार्ड से सम्बंधित एंट्री करने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। इस समयावधि तक आपको अपने स्कूल के विद्यार्थियों का नॉमिनेशन करना है। 

आज के आर्टिकल में आपको इंस्पायर अवार्ड 2021 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और छात्रों का नॉमिनेशन कैसे करें इसकी पूरी जानकरी बताया गया है। इसे पढ़ने के बाद आप स्वयं INSPIRE AWARD 2021 की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और नॉमिनेशन की एंट्री कर सकते है।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने से पहले इंस्पायर अवार्ड के सम्बन्ध में कुछ जरुरी जानकरी भी आपको जरूर जानना चाहिए। तो चलिए दोस्तों आपको Inspire Award 2021 के बारे में जरुरी बातें बताते है –
Inspire Award 2021 के लिए आवेदन कौन कर सकता है ? 
ऑनलाइन पंजीयन करने से पहले आपको ये बात बहुत अच्छे से जान लेना चाहिए कि इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कौन कर सकते है। अर्थात inspire award के लिए कौन पात्र हो सकते है ? 
इंस्पायर अवार्ड के लिए कक्षा 6 वीं से 10 वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र -छात्रा आवेदन कर सकते है ,जिनकी उम्र 10 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
प्रत्येक स्कूल को कितने आवेदन जमा करना है ? 
विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के अनुसार वर्ष 2021 में इंस्पायर अवार्ड के लिए प्रत्येक स्कूल जो इसके दायरे में आते है उनको कम से कम 5 सर्वश्रेष्ठ आईडिया को पंजीकृत करना है। 
INSPIRE AWARD 2021 में ऑनलाइन पंजीयन करने के लिए सभी आईडिया का पीडीफ या JPEG फार्मेट तैयार करना होगा , इसके साथ में विद्यार्थी के फोटो और बैंक डिटेल भी अपलोड करना अनिवार्य है। इसकी जानकारी आपको आगे भी बताया गया है। 
INSPIRE AWARD 2021 के लिए नॉमिनेशन  कैसे करें ? 

इंस्पायर अवार्ड 2021 के लिए ऑनलाइन नॉमिनेशन  आप बहुत आसानी से कर सकते है ,इसकी जानकरी आपको सस्टेप बाई स्टेप बताया गया है- पूरी जानकारी क्रम से देखें। 
ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ 

इंस्पायर अवार्ड  से सम्बंधित ऑनलाइन एंट्री के लिए सबसे पहले आपको DST के ऑफिसियल वेबसाइट inspireaward-dst.gov.in पर जाना होगा।  इसके लिए अपने कम्प्यूटर के इंटरनेट ब्राउजर में बताये गए वेब लिंक को टाइप करें और उचित लिंक का चयन करें।

Inspire Award के लिए ऑनलाइन नॉमिनेशन आप हमारे इस आर्टिकल में दिए गए लिंक से भी कर सकते है ,जिसकी पूरी जानकारी यहाँ दिया गया है।

School Authority विकल्प पर जाएँ 

जैसे ही आप inspire award के वेबसाइट पर क्लिक करते है आप इसके होम पेज में पहुँच जायेंगे इस पेज में कई विकल्प दिए गए है यहाँ आपको SCHOOL AUTHORITY विकल्प का चयन करना है।

School Authority विकल्प का चयन करने पर आपके सामने  ओपन होगा। यदि आप पहले से रजिस्टर कर चुके है तो आप इस पेज में To Login -Click Here पर टैप करें।

लॉगिन करें (Login) 

ऊपर बताये गए विकल्प में टैप करते ही आप सीधे लॉगिन पेज में पहुँच जायेंगे ,इस पेज में आपको इंस्पायर अवार्ड एंट्री के लिए बनाये गए User Name और Password के माध्यम से लॉगिन करें।

लॉगिन करने के लिए आपको दिए गए जगह में User Name और Password भरने के बाद दिए गए कैप्चा कोड भरें और Login बटन पर क्लिक करें।

STUDENT NOMINATION ENTRY 

इंस्पायर अवार्ड के लिए आपको अपने स्कूल के पांच विद्यार्थियों का नॉमिनेशन करना  होगा अर्थात विद्यार्थियों  की जानकारी ऑनलाइन  एंट्री करना है ,इसके लिए STUDENT NOMINATION पर टैप करें।

जैसे ही आप STUDENT NOMINATION पर क्लिक करेंगे आपके सामने कुछ इंस्ट्रक्शन दिखाई देगा इसे पढ़ें और नीचे दिए गए बॉक्स में चेक मार्क करें ,साथ ही विद्यार्थियों की संख्या लिखे जितने  नॉमिनेशन करना है और अंत में नीचे दिए गए Save & Next पर टैप करें।

अब आपके सामने एक  फार्म ओपन होगा जिसमे विद्यार्थी का नाम  उसके बैंक पासबुक के अनुसार भरना है ,साथ ही पिता का नाम ,आधार नंबर ,बैंक डिटेल जैसे सभ विवरण भरना है।

विद्यार्थी के सभी जानकारी जो आवश्यक है उसे भरने के बाद जो आईडिया तैयार किया गया उसे 300 शब्दों में अंग्रेजी में लिखना है।

फार्म में सभी आवश्यक विवरण भरने के बाद अंत में SUBMIT बटन पर क्लिक करें। इसी प्रकार अन्य विद्यार्थियों की एंट्री भी किया जा सकता है।

विद्यार्थी की फोटो को अधिकतम 2 mb तक अपलोड करें ,और माडल का पीडीऍफ़ फाइल भी अपलोड करना अनिवार्य है .साथ ही आईडिया का Synopsis को अपलोड करना भी अनिवार्य है .इसके बाद ही आप बच्चे के फार्म को district athority को सेंड कर सकते है .
पढ़ें – किसी भी फोटो के साइज़ को कम कैसे करें – How to Resize Photo , MB To Kb

  Inspire Award के लिए New Registration 

यदि आप पहली बार इंस्पायर अवार्ड के लिए आवेदन कर रहे है तो सबसे पहले आपको इसमें रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन कैसे करें -इसकी पूरी जानकारी यहाँ देखें।

  • इंस्पायर अवार्ड के वेबसाइट inspireaward-dst.gov.in पर जाएँ। 
  • होम पेज में For New Registration – Click Here पर टैप करें। 
  • अब अपने स्कूल का 11 अंको का UDISE CODE बाहरणे के बाद SUBMIT बटन पर टैप करें। 
  • जैसे ही आप SUBMIT बटन पर क्लिक करेंगे New Registration Form For New School Authority का एक पेज ओपन होगा इसमें अपने स्कूल की पूरी डिटैल भरने के बाद Save & Next पर टैप करें। 
  • इस प्रकार आप बताये गए स्टेप का फॉलो करके New Registration कर सकते है। 

आज के आर्टिकल में Inspire Award 2021 Online Registration and Student Nomination. इंस्पायर अवार्ड 2021 की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें -इसकी पूरी जानकरी बताया गया है। उम्मीद करते है ये जानकरी आपके लिए उपयोगी होगी।

आप हमारे whatsapp ग्रुप भी ज्वाइन कर सकते है। 
इसी प्रकार अन्य ऑनलाइन और ऑफलाइन जानकारी प्राप्त करने के लिए onlinebharo.com पर नियमित विजिट करें। आप सीधे इस वेबसाइट को गूगल में सर्च करके भी यहाँ पहुँच सकते है। 

Leave a Comment