Assignment Marks Entry 2021-22 . असाइनमेंट के अंकों की ऑनलाइन एंट्री कैसे करें -पूरी जानकारी देखें

 असाइनमेंट(Assignment)के अंकों की ऑनलाइन एंट्री कैसे  करें 

शिक्षा सत्र 2020 -21 के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड कक्षाओं के लिए असाइनमेंट लिखने की शुरुआत की  गई थी । जो अब सत्येर 2021-22 में भी जारी रहेगा . असाइनमेंट माह सितंबर 2021 से शुरू हो चुकी है। जिसके अंतर्गत प्रतिमाह माशिमं के वेबसाइट में असाइनमेंट अपलोड किया जाता है। 

आज के आर्टिकल में आपको सत्र 2021-22  में लिए जा रहे असाइनमेंट और इसके अंकों की प्रविष्टि कैसे करें -इसकी पूरी जानकारी बताने वाले है। यदि आप भी इसके बारे में जानना चाहते है तो अंत तक जरूर पढ़ें। 

दोस्तों जैसे कि आप सभी को मालूम है कि कोरोना महामारी संक्रमण के कारण स्कूल और कालेज पिछले 16 महीने से बंद था  ,जो अब  खुल पाया है ,और बच्चों की ऑफलाइन माध्यम से पढाई स्कूल  में चल रही है। 

कोरोना के इस संकट काल में शासन द्वारा बच्चों की पढ़ाई जारी  रखने के लिए कई विकल्प को चुना गया है ,जिसमे ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम शामिल है। शिक्षकों द्वारा भी बच्चों की पढ़ाई को जारी रखने के लिए हर संभव योगदान दिया जा रहा है। 

ऑनलाइन पढ़ाई के लिए  स्कूल शिक्षा विभाग ने पढ़ाई तुंहर दुआर कार्यक्रम  शुरुआत की है जिसके लिए वेबसाइट भी बनाया गया है ,जिसका वेब एड्रेस cgschool.in है। 

पढ़ाई तुंहर दुआर से सम्बंधित  जानकारी हमारे वेबसाइट onlinebharo.com माध्यम से पहले भी दिया गया है ,यदि आप इसकी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो नीचे दिए लिंक पर टैप करके जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

ऑनलाइन और ऑफलाइन पढ़ाई का लिंक 

असाइनमेंट डाउनलोड करें 

सत्र 2021-22 के लिए  कक्षा 10 वीं और 12 वीं का असाइनमेंट (Assignment) आप बहुत आसानी से डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए आपको माध्यमिक शिक्षा मंडल के वेबसाइट में जाना होगा और असाइनमेंट विकल्प पर क्लिक करके सभी विषय का असाइनमेंट डाउनलोड कर सकते है। 

असाइनमेंट को डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहाँ दिया गया है जिसमें टैप करके आप सीधे डाउनलोड कर। 

 असाइनमेंट डाउनलोड लिंक 

कक्षा 10 वीं असाइनमेंट डाउनलोड करें 

कक्षा 12 वीं असाइनमेंट डाउनलोड करें 

इस प्रकार आप यहां दिए गए लिंक से प्रतिमाह आने वाले असाइनमेंट को डाउनलोड कर सकते है और अपने विद्यार्थियों को इसे भेजकर लिखने की प्रक्रिया शुरू करवा सकते है। 

असाइनमेंट (Assignment) को  विद्यार्थियों द्वारा लिखने के बाद प्रतिमाह के 10 तारीख तक स्कूल में जमा करना है ,जिसे विषय शिक्षकों द्वारा जांच करने के बाद  संस्था द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि किया जाना है। 

असाइनमेंट (Assignment) के अंकों की ऑनलाइन एंट्री कैसे करें इसकी पूरी जानकारी आपको स्टेप बाई स्टेप नीचे बताया गया है ,इसे ध्यान से पढ़ें। तो चलिए फ्रेंड्स शुरू करते है। 

Assignment Marks Online Entry कैसे करें  

फ्रेंड्स जैसे की असाइनमेंट (Assignment) और इसे डाउनलोड करने की  पूरी जानकारी ऊपर बताया गया है ,उम्मीद करते है ये आपको समझ में आया होगा और आपने असाइनमेंट अपने बच्चों से लिखवाकर स्कूल में प्रतिमाह जमा कर रहे होंगे। और जांच कर उन्हें अंक भी वितरित कर रहे होंगे। 

अब आपको असाइनमेंट के अंकों  ऑनलाइन एंट्री कैसे करें इसकी पूरी जानकारी बताएँगे -तो चलिए दोस्तों बताते है –असाइनमेंट के अंकों की एंट्री कैसे करें ?

⁎ सबसे पहले आपको माशिमं की वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाना है।

⁎ अब मुख्य  पेज में बायीं तरफ दिए गए विकल्प छात्र शिक्षक एवं विद्यालय की ऑनलाइन प्रविष्टि के लिए क्लिक करें  टैप (Click) करें। 

⁎ जैसे ही इस विकल्प पर क्लिक करेंगे वेबसाइट एक नए पेज में खुलेगा। इस पेज में आपको अपने विद्यालय के यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना है। जैसा कि चित्र में बताया गया है। 

⁎ लॉगिन करने के बाद आपको एक नया इंटरफेस मिलेगा जिसमे कई विकल्प दिए गए है। यहाँ आपको असाइनमेंट अंक प्रविष्टि विकल्प का चयन करना है। 

⁎ अब आपको फिर से नए पेज मिलेगा इस पेज में असाइनमेंट के अंकों की प्रविष्टि करने का निर्देश  है ,उस निर्देश को ध्यान से पढ़ें और अंकों की प्रविष्टि शुरू करें। यहाँ आपको बायीं तरफ  विकल्प में से असाइनमेंट अंक प्रविष्टि पर टैप करना है। 

⁎ अब नए पेज में असाइनमेंट (Assignment) प्रविष्टि का माह ,परीक्षा का नाम ,विषय का नाम और विषय शिक्षक चयन करें और NEXT बटन पर क्लिक करें। 

⁎ जैसे ही NEXT पर टैप करेंगे ,पुनः नए पेज ओपन होगा जिसमे विद्यार्थियों का नाम दिया गया है और उनके नाम के सामने अंक लिखने के लिए बॉक्स बना हुआ है उसमे असाइनमेंट में प्राप्त अंक भरें , एक पेज में 10 विद्यार्थियों  है ,सभी के अंक भरने के बाद नीचे दिए गए SAVE AND NEXT बटन पर टैप करें। 

⁎ कक्षा के सभी विद्यार्थियों के असाइनमेंट अंक प्रविष्टि हो जाने के बाद एक बार पुनः चेक करें और अंत में SUBMIT पर क्लिक करें। 

इसी प्रकार सभी विषय के असाइनमेंट (Assignment) के अंकों की प्रविष्टि कर सकते है। असाइनमेंट के अंकों की प्रविष्टि करने के बाद आप इसका रिपोर्ट भी चेक कर सकते है। 

अंक प्रविष्टि का रिपोर्ट चेक करने के लिए असाइनमेंट अंक प्रविष्टि रिपोर्ट विकल्प का चयन करें उसके बाद माह , परीक्षा का नाम ,विषय और शिक्षक चयन कर NEXT पर टैप करें। जिससे आपके द्वारा एंट्री किये गए अंक विद्यार्थियों के नाम के साथ स्क्रीन में आ जायेगा। 

इस प्रकार आप बहुत आसानी से असाइनमेंट के अंकों की प्रविष्टि कर सकते है। 

आज के आर्टिकल में सत्र 2021-22 के असाइनमेंट के अंकों की ऑनलाइन एंट्री कैसे करें (Assignment Marks Entry 2021-22) की पूरी जानकारी दी गयी है। उम्मीद करते है ये आपके लिए उपयोगी होगी। ये जानकारी सभी सोशल मीडिया  – व्हाट्सप्प ,फेसबुक ,टेलीग्राम में भी जरूर शेयर करें।  

इसी प्रकार नए नए और उपयोगी जानकारी पाने के लिए onlinebharo.com पर नियमित विजिट करें। आप सीधे गूगल में onlinebharo.com सर्च करके भी यहां पहुँच  सकते  है। 

  उपयोगी जानकारी भी पढ़ें 

⁎ UDISE DATA की ऑनलाइन एंट्री  कैसे करें -पूरी जानकारी 

Inspire Award के लिए रजिस्ट्रेशन और नॉमिनेशन की जानकारी 

सत्र 2020-21 के लिए छात्र ,शिक्षक और विद्यालय की ऑनलाइन एंट्री कैसे करें -पूरी जानकारी 

Google Meet से मीटिंग कैसे करें ,Video call कैसे करें 

Ekosh Portal में लॉगिन पासवर्ड कैसे रिसेट करें 

Leave a Comment