विद्यार्थी का असेसमेंट कैसे करें | Assessment New Update | Vidyarthi ka Assessment Kaise Karen – Assessment of January 2021

विद्यार्थियों  का असेसमेंट अब नए तरीके से – जनवरी माह का असेसमेंट कैसे करें  

पढ़ई तुंहर दुआर के अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक सभी विद्यार्थियों का असेसमेंट किया जाना है ,जिसकी प्रक्रिया  शुरू हो चुकी है। दिसंबर  माह तक असेसमेंट पूर्ण भी हो चुका है ,अब जनवरी   माह का असेसमेंट किया जा रहा है। 

दिसंबर माह से  असेसमेंट में कुछ बदलाव किये गए है ,जिसके अंतर्गत अब असेसमेंट नए तरीके से किया जाएगा ,इसके लिए शिक्षकों को cgschool.in में वर्चुअल स्कूल ग्रुप बनाना अनिवार्य कर दिया गया है। 

आज के आर्टिकल में आपको जनवरी माह में विद्यार्थियों का असेसमेंट कैसे करें इसकी पूरी जानकारी बताएँगे। आपको बताएँगे कि असेसमेंट करने के लिए cgschool.in में क्या बदलाव किये गए है ? साथ ही असेसमेंट करने के लिए वर्चुअल स्कूल कैसे बनायें ?और विद्यार्थियों को वर्चुअल स्कूल ग्रुप में कैसे जोड़ें ? 

वर्चुअल स्कूल ग्रुप कैसे बनायें और इसमें विद्यार्थियों को कैसे जोड़ें -इसकी पूरी जानकारी हमारे पिछले आर्टिकल में बताया गया है ,जिसका लिंक यहाँ दिया गया है ,इसमें टैप करके आप सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है। ये है लिंक –

cgschool.in में वर्चुअल स्कूल ग्रुप कैसे बनायें 

➤ वर्चुअल स्कूल में विद्यार्थियों को कैसे जोड़ें -पूरी जानकारी 

असेसमेंट क्या है और किसका असेसमेंट करें ? 

असेसमेंट एक प्रकार का आंकलन कार्य है जिसमे विद्यार्थियों के अध्ययन की स्थिति ,उनके सिखने के प्रतिफल और परिणाम की समीक्षा किया जाता है। असेसमेंट की प्रक्रिया में विद्यार्थियों के विभिन्न पहलुओं के बारे में शिक्षक आंकड़े इकठ्ठा करता है।

अभी वर्तमान में cgschool.in पोर्टल के माध्यम जो असेसमेंट हो रहा है उसमे कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को शामिल किया गया है। अर्थात प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर  विद्यार्थियों आंकलन शिक्षकों द्वारा किया जा रहा है। असेसमेंट कैसे करें इसकी जानकारी आगे बताया गया है। पूरा पढ़ें। 

विद्यार्थी का असेसमेंट कैसे करें ? 

विद्यार्थियों  का असेसमेंट करना अब बहुत आसान हो गया है ,जैसे कि इससे पहले आपने माह नवंबर तक विद्यार्थियों का असेसमेंट किये होंगे उसमे कुछ इमोजी भी दिया गया  था उसके माध्यम से आपको आंकलन के स्तर को प्रदर्शित करना होता था। 

इसे पढ़ें ➤ छग में 2837 नए संकुल समन्वयक की भर्ती शुरू -आवेदन कैसे करें ,पूरी जानकारी 

माह दिसंबर से  असेसमेंट /आंकलन को बहुत सरल कर दिया गया है।जिससे जनवरी माह में भी असेसमेंट आसानी से किया जा सकता है।  अब शिक्षकों को हाँ  या नहीं का चयन करते हुए विद्यार्थियों आंकलन कार्य पूर्ण करना है। 

चलिए साथियों आपको cgschool.in में लॉगिन करते हुए आंकलन की पूरी प्रक्रिया को स्टेप बाई स्टेप समझाते है। 

स्टेप 1 –  सबसे पहले आपको पढ़ाई तुंहर दुआर के ऑनलाइन पोर्टल cgschool.in में लॉगिन करना है। 

स्टेप 2 – पोर्टल में लॉगिन करने के बाद आपको मुख्य पेज में बायीं ओर तीन लाइन दिखाई देगा उसमे टैप करें जिससे कई विकल्प दिखेंगे ,यहाँ  सबसे पहले आपको शिक्षक के कार्य पर टैप करना है। 

जैसे ही आप शिक्षक के कार्य पर टैप करेंगे इससे सम्बंधित और भी कई विकल्प पुनः दिखाई देंगे  ,आपको नीचे की ओर आना है और विद्यार्थी का असेसमेंट करें विकल्प का चयन करें। 

स्टेप 3 – अब स्क्रीन में एक नया पेज दिखाई देगा जिसमे आपको विद्यार्थी का कक्षा चयन करना है। जैसे ही आप  विद्यार्थी का कक्षा चयन करेंगे ,उस कक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों का नाम ,कक्षा और मोबाइल नंबर स्क्रीन में लाल पट्टी के साथ दिखाई देने लगेंगे। 

जिस विद्यार्थी का आप आंकलन करना चाहते है उसके नाम पर टैप  करें। जैसा कि चित्र माध्यम से बताया गया है। 

जैसे ही विद्यार्थी के नाम पर टैप करेंगे पुनः एक नया इंटरफेस ओपन होगा जिसमे हिंदी और गणित विषय से संबंधित विभिन्न मानकों की सूचि दिखाई देंगे। 

विद्यार्थी का आंकलन करने के लिए यहाँ पर दिए गए मानकों में आपको हाँ या नहीं सलेक्ट करना है। और अंत  जब सभी मानकों में हाँ या नहीं चयन कर लेने के बाद सेव करें पर टैप करें। 

इस प्रकार आपके द्वारा सम्बंधित विद्यार्थी का असेसमेंट सुरक्षित कर लिया जाएगा। इसी क्रम को अन्य विद्यार्थियों में करें। और असेसमेंट का कार्य पूर्ण करें। 

आज के आर्टिकल में विद्यार्थी का असेसमेंट कैसे करें -Assessment New Update | Vidyarthi ka Assessment Kaise Karen – In December की जानकारी साझा किया गया है। उम्मीद है ये आपके लिए उपयोगी जानकारी होगी। इसे अन्य लोगों में भी जरूर शेयर करें जिससे उन्हें भी मदद मिल सके। 

लेटेस्ट अपडेट के लिए आप हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से भी जुड़ सकते है। नीचे दिए गए लिंक में टैप करके ज्वाइन करें व्हाट्सप्प ग्रुप 

Whatsapp Group Join Link 

ऐसे ही नए नए जानकारी प्राप्त करने के लिए आप onlinebharo.com में नियमित विजिट करें। विद्यार्थियों के असेसमेंट से सम्बंधित किसी भी प्रकार का कोई प्रश्न हो तो आप हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज सकते है। बहुत जल्द आपके प्रश्नों का जवाब दिया जायेगा। धन्यवाद। 

ये आर्टिकल भी जरूर पढ़ें 

छग में 2837 नए संकुल समन्वयक की भर्ती शुरू -आवेदन कैसे करें ,पूरी जानकारी 

➤ cgschool App से ऑफलाइन पढ़ाई कैसे करें ?

➤ सत्र 2020-21 के लिए छात्रवृत्ति की ऑनलाइन एंट्री कैसे करें। 

स्कूल का कैश बुक कैसे भरें -पूरी जानकारी 

2 thoughts on “विद्यार्थी का असेसमेंट कैसे करें | Assessment New Update | Vidyarthi ka Assessment Kaise Karen – Assessment of January 2021”

Leave a Comment