cgekoshlite App Download and Update : ekoshlite से GPF/CPF/NPS एवं पे स्लिप कैसे देखें -पूरी जानकारी

 cgekoshlite app की पूरी जानकारी 

छग शासन के सभी शासकीय कर्मचारी और अधिकारीयों के लिए संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन द्वारा एक मोबाइल एप तैयार किया गया है ,जिसका नाम ekoshlite app है। इस एप को अपडेट किया गया है। यदि आप भी एक शासकीय कर्मचारी या अधिकारी है तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए बहुत उपयोगी होने वाला है।

हैलो दोस्तों onlinebharo.com में आपका बहुत स्वागत है। हमेशा की तरह हम आज फिर एक नए और उपयोगी जानकारी आपसे साझा करने जा रहे है। जो निश्चित ही आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। पूरी जानकारी के लिए अंत तक जरूर पढ़ें।

आज के आर्टिकल में cgekoshlite App से  GPF/DPF/NPS एवं वेतन स्लिप कैसे देखें – इसकी पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप बताया गया गया है। साथ ही  cgekoshlite app में लॉगिन कैसे करें ? इसके बारे आपको आसान तरीके बताया गया है। तो चलिए फ्रेंड्स शुरू करते है।

ekoshlite app क्या है ? 

छग शासन के कोष लेखा एवं पेंशन विभाग ने शासकीय कर्मचारियों के लिए एक एप तैयार किया है जिसमे कर्मचारियों और अधिकारीयों की पूरी जानकारी अपलोड किया गया है।

ekoshlite app के माध्यम से छग के शासकीय कर्मचारी और अधिकारी अपने GPF/DPF/NPS एवं वेतन स्लिप और अन्य महत्वपूर्ण डाटा आसानी से देख सकते है।

ekoshlite App Download 

सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से ekoshlite App को डाउनलोड करना होगा ,इसके लिए अपने एंड्रॉइड मोबाइल के प्ले स्टोर को ओपन करें और उसके सर्च बॉक्स में ekoshlite लिखकर सर्च करें।

आप डायरेक्ट नीचे दिए लिंक से भी ekoshlite app में पहुंच सकते है। और डाउनलोड कर  सकते है।

ekoshlite App Direct Link 

अब स्क्रीन में ekoshlite App आ जायेगा उस पर टैप करके  Install करें। यदि आपके मोबाइल में पहले से ये एप डाउनलोड है तो उसे अपडेट कर लें।

अब अपने मोबाइल से ekoshlite App को ओपन करें ,जिससे आपको चार विकल्प दिखाई देंगे ,यहाँ पर आपको कर्मचारी मित्र पर टैप करना है।

एप में लॉगिन करें – Login ekoshlite 

अब एप में लॉगिन करने के लिए अपना कर्मचारी कोड और पासवर्ड डालें। और लॉगिन बटन पर टैप करें। यदि पासवर्ड पता नहीं है तो जानने के लिए पासवर्ड भूल गए पर टैप करें।

लॉगिन पासवर्ड के बारे में जानें – यदि आपको पासवर्ड नहीं पता है तो चलिए बताते है आपका पासवर्ड क्या होगा। एप में लॉगिन करने के लिए आपका कर्मचारी कोड और जन्म दिनांक ही आपका पासवर्ड है।

यदि आपका कर्मचारी कोड 21200180020 और आपका जन्म दिनांक 12.05.1985 है तो आपका पासवर्ड होगा -21200180020120585 

इस प्रकार आप एप में लॉगिन हो गए होंगे। चलिए अब आपको इसमें क्या क्या जानकारी प्राप्त कर सकते है -इसके बारे में बताते  है।

एप में  लॉगिन होने पर स्क्रीन में कर्मचारी कार्नर का पेज ओपन होगा जिसमे छह विकल्प दिए गए है। जैसा कि चित्र में दिखाया गया है।

GPF/CPF/NPS एवं पे स्लिप कैसे देखें 

जब आप ekoshlite app में लॉगिन करेंगे तो कर्मचारी मित्र का पेज ओपन होगा ,इस पेज में जीपीएफ योगदान ,सीपीएफ योगदान ,पेस्लिप ,जीपीएफ अग्रिम ,मेडिकल बिल और त्यौहार बिल का विकल्प दिखाई देगा।

यहाँ से आप क्रम से अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प में टैप करके अपनी जानकारी देख सकते है।

GPF की राशि चेक करें 

यदि आप GPF के लिए पात्रता रखते है तो यहाँ से इसकी जानकारी चेक कर सकते है। इसके लिए आपको ऊपर बताये अनुसार ekoshlite app में लॉगिन करना है उसके बाद कर्मचारी कार्नर वाले पेज में पहले विकल्प जीपीएफ योगदान पर टैप करें।

अब स्क्रीन में आपका कर्मचारी कोड दिखेगा और उसके नीचे वित्तीय वर्ष चुने का विकल्प दिया है इसमें टच करने से 2012-13  से 2022-23  वित्तीय वर्ष का लिस्ट ओपन हो जायेगा।

यहाँ पर आप जिस भी वित्तीय वर्ष का GPF चेक करना चाहते है उसका चयन कर लें। उदाहरण के लिए 2019-20 का चयन कर सकते है।

वित्तीय वर्ष चयन करने के बाद सर्च करें पर टैप करें। इससे आपके द्वारा चयन किये गए वित्तीय वर्ष का GPF स्क्रीन के दिखाई देने लगेगा। इसी प्रकार आप अन्य वित्तीय वर्ष का GPF भी देख सकते है।

CPF की राशि चेक करें 

यदि आप CPF के लिए पात्रता रखते है तो लॉगिन करने के बाद कर्मचारी कार्नर वाले पेज में दूसरे विकल्प सीपीएफ योगदान पर टैप करें।

अब नए पेज में आपका कर्मचारी कोड दिखेगा यहाँ से आप वित्तीय वर्ष चयन करके सर्च करें पर टैप करें ,जैसे ही आप सर्च करें पर टैप करेंगे उस वित्तीय वर्ष की CPF  राशि स्क्रीन में दिखाई देगी।

इसी प्रकार आप अन्य वित्तीय वर्षों की सीपीएफ राशि चेक कर सकते है।

अपना पे स्लिप देखें -Get Payslip 

ekoshlite app से आप बहुत आसानी से अपना पे स्लिप देख सकते है। पे स्लिप देखने के लिए सबसे पहले एप में लॉगिन करें और कर्मचारी कार्नर वाले पेज में तीसरे विकल्प पे स्लिप पर टैप करें।

अब स्क्रीन में एक नए पेज खुलेगा इस पेज में आपका कर्मचारी कोड दिया गया है साथ ही माह और वर्ष का चयन करें और सर्च करें पर टैप करें।

जैसे ही सर्च करें पर टैप करेंगे आपके द्वारा चयन किये गए  माह का पे स्लिप स्क्रीन में आ जायेगा। इसी प्रकार आप अन्य माह का भी पे स्लिप प्राप्त कर सकते है।

जीपीएफ अग्रिम – यदि आपने अग्रिम GPF लिया है तो उसे भी यहाँ से देख सकते है। इसके लिए लॉगिन करने के बाद चौथे विकल्प जीपीएफ अग्रिम विकल्प का चयन करें ,फिर माह और वर्ष का चयन करने के बाद सर्च करें पर टैप करें। ऐसा करते ही आपको अग्रिम जीपीएफ राशि स्क्रीन में आ जाएगी।

मेडिकल बिल – ekoshlite app  आप  मेडिकल बिल भी देख सकते है। यदि आपने कभी मेडिकल सम्बन्धी राशि का उपयोग किया है तो यहाँ से उसकी जानकारी प्राप्त कर  सकते है। इसके लिए मेडिकल बिल विकल्प का चयन करें।

त्यौहार बिल – कोई भी कर्मचारी त्यौहार सम्बन्धी बिल का उपयोग किया है तो उसकी राशि ekoshlite app से देख सकते है। इसके लिए आपको एप में त्यौहार बिल विकल्प का चयन करना है ,और  वर्ष का   चेक कर।

आज के  आर्टिकल में छग शासन संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन द्वारा तैयार किये गए ekoshlite app से GPF/CPF/NPS एवं पे  स्लिप कैसे देखें -इसकी पूरी जानकारी बताया गया है।

ekoshlite app की सहायता से आप बहुत आसान तरीके से आर्टिकल में बताये गए सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

ekoshlite app से GPF/CPF/NPS एवं पे  स्लिप एवं अन्य जानकारी प्राप्त करने में कोई प्रॉब्लम आये तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर हमें सेंड कर सकते है ,बहुत जल्द आपके प्रश्नों का उत्तर दिया जायेगा।

इसी प्रकार नए नए और उपयोगी जानकारी प्राप्त करने के लिए Onlinebharo.com में नियमित विजिट करें ,आप इसे सीधे गूगल में सर्च करके भी यहाँ पहुँच सकते है।

आप नीचे दिए लिंक से हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप में भी जुड़ सकते है।

Join Whatsapp Group Link 

ये Important आर्टिकल भी पढ़ें 

➤ विद्यार्थियों का असेसमेंट कैसे करें -पूरी जानकारी 

➤ ekosh पोर्टल में शिक्षकों की सभी जानकार अपलोड की गयी -अपनी जानकार चेक करें 

➤  Ciscowebex में अकाउंट कैसे बनायें 

➤  Google Meet App क्या है ? इससे वीडियो काल कैसे करें ?

4 thoughts on “cgekoshlite App Download and Update : ekoshlite से GPF/CPF/NPS एवं पे स्लिप कैसे देखें -पूरी जानकारी”

Leave a Comment