सत्र 2020-21 की जनरल प्रमोशन प्रगति पत्रक कैसे बनायें | General Promotion Marksheet | How To Make General Promotion Progress Sheet

विद्यार्थियों की प्रगति पत्रक कैसे भरें – How To Fill Student Progress Sheet

प्रगति पत्रक या अंक सूचि एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिसे विद्यार्थी के विभिन्न गतिविधियों और परीक्षा में प्राप्त किये गए अंकों के आधार पर तैयार किया जाता है। प्रगति पत्रक विद्यार्थी की साल भर की कमाई होती है। सभी स्टूडेंट को अपने अंक सूचि मिलने का इन्तजार होता है। 

आज के आर्टिकल में सत्र 2020-21 की अंक सूचि या प्रगतिपत्रक कैसे भरें ,इसकी पूरी जाकारी ,भरे हुए अंक सूचि के विभिन्न भागो को समझाते हुए बनाया गया है। यदि आप एक शिक्षक है तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। जरूर पढ़ें। 

प्रगति पत्रक सामान्यतः सत्र के अंतिम में विद्यार्थियों को दे दिया जाता है। जो कि मार्च या अप्रैल के अंतिम दिवस होती है। लेकिन पिछले दो वर्षों से कोरोना महामारी के कारण इन तिथियों में प्रगति पत्रक तैयार कर पाना संभव नहीं हुआ है। जिसे अब बनाना अनिवार्य है। 

तो चलिए साथियों आपको सत्र 2020-21 की अंक सूचि या प्रगति पत्रक कैसे बनायें -इसकी पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप बताते है।भरे हुए अंकसूची का पीडीऍफ़ लिंक भी नीचे दिया गया है जिसे आप डाउनलोड कर सकते है। 

शिक्षा सत्र 2020-21 से सत्र 2021-22 

सत्र 2020-21 में कोरोना महामारी के कारण परीक्षा नहीं हो पाया है ,जिसके कारण कक्षा 12 वीं को छोड़कर सभी कक्षा के विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन (General Promotion) दिया गया है। इस प्रावधान के अनुसार अब इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में सीधे प्रवेश दे दिया गया है। 

इसे पढ़ें >> विद्यार्थियों की गलत एंट्री हो जाये तो कैसे सुधारें 

सत्र 2020-21 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अंक सूचि देना अनिवार्य है ,जिससे अन्य स्कूल में जाने वाले विद्यार्थी अपना प्रगति पत्रक का उपयोग कर सके। जो अंक सूचि तैयार किया जाएगा उसमे कक्षोन्नति का स्पष्ट उल्लेख और शासन का आदेश वाला सील लगाना अनिवार्य है। 

अंकसूची के दो मुख्य भाग देखें 

विद्यार्थियों को दिए जाने वाले अंकसूची या प्रगति पत्रक में दो मुख्य भाग होते है ,जिसमे बच्चे के विभिन्न गतिविधियों को दर्ज किया जाता है। अंकसूची के प्रत्येक भाग का अपना महत्व है। इसे भरते समय कुछ सावधानियां भी जरूर रखें। 

Read More >> अपने स्कूल के विद्यार्थयों की एंट्री shiksha पोर्टल में कैसे करें 

पहला भाग – प्रगति पत्रक के पहले भाग में विद्यार्थी का पूरा विवरण स्पष्ट रूप से भरना होता है क्योंकि अंक सूचि किसी भी विद्यार्थी के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। 

अंक सूचि या प्रगति पत्रक के इस भाग में विद्यार्थी का पूरा नाम ,माता पिता का नाम ,जन्मतिथि ,विद्यार्थी कोड ,जाति, यु डाइस कोड ,बच्चे के निवास का  पता और पालक का मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से भरें।

इस भाग में कक्षा के नीचे स्कूल का यु डाइस कोड अनिवार्य रूप से लिखें ,जैसे कि नीचे अंकसूची में लिखा गया है।  

पहले भाग का प्रारूप देखें 

इस भाग में जीवन कौशल से सम्बंधित विभिन्न बिंदु है जिसमे बच्चे के विभिन्न गतिवियों का ग्रेड भरना होता है। इसमें दो भाग है – अवधि 1 और अवधि 2 . दोनों  भाग में कक्षोन्नति के लिए बनायें गए सील लगाना है। सील का प्रारूप नीचे दिया गया है। 

दुसरा भाग – प्रगति पत्रक के दूसरे भाग में विषय से सम्बंधित ग्रेड भरना होता है है।  इस भाग में रचनात्मक (FA-1) ,सावधिक(PA-1) ,योगात्मक(SA-1) और सकल वाले कालम में ग्रेड भरा जाता है लेकिन सत्र 2020-21 में कोई परीक्षा नहीं हुआ है इसलिए ें भागों में केवल जनरल प्रमोशन वाला सील लगाना है। 

आंकलन का रिपोर्ट आप जरूर रखें होंगे इसी आधार पर बच्चों के विभिन्न विषयों में प्राप्त किये गए दक्षताओं का ग्रेड भरना है। चूँकि अंतिम परीक्षा नहीं हो पाया है ,अतः वार्षिक योगात्मक वाले कालम में कक्षोन्नतिका सील लगाएं। 

दूसरे भाग का प्रारूप देखें 

ऊपर बताये गए प्रगति पत्रक प्राथमिक शाला के लिए है। पूर्व माध्यमिक शाला (कक्षा 6 से 8) के विद्यार्थियों के लिए नीचे दिए गए प्रारूप के अनुसार प्रगतिपत्रक बनायें। 

इसके पहले भाग में विद्यार्थी की पूरी जानकारी ,नाम,पिता का नाम ,माता का नाम इत्यादि भी भरें। जैसे कि प्राथमिक स्तर के लिए बताया गया है। 

इसके साथ ही प्रगति पत्रक में संस्था की सील मोहर और कक्षा शिक्षक एवं प्रधान पाठक का हस्ताक्षर जरूर करें। इसके अलावा संकुल समन्वयक एयर जिला शिक्षा अधिकारी का डिजिटल हस्ताक्षर का सील भी लगाना अनिवार्य है। 

सील कैसे बनवाएं -प्रारूप देखें 

कक्षा पहली से 11 वीं तक बच्चों को जनरल प्रमोशन दे दिया गया है। जिसके लिए अंक सूचि बनाने का काम सभी स्कूलों में चल रहा है। पिछले सत्र की भांति इस बार भी कक्षोन्नति के लिए सील बनाना अनिवार्य है। इस सील को वार्षिक परीक्षा या अंतिम असेसमेंट वाले कालम में लगाना है। 

सील का प्रारूप नीचे दिया गया है। जिस प्रकार पिछले सत्र में जनरल प्रमोशन के लिए सील बनवाये थे उसी प्रकार इस सत्र के लिए भी सील बनवा लें। सील का प्रारूप देखें 

 असेसमेंट रिपोर्ट देखें – Assessment Report 

सत्र 2020-21 की प्रगति पत्रक भरने के लिए पढ़ाई तुंहर दुआर के अंतर्गत किये गए असेसमेंट रिपोर्ट जरूर देखें। इसी आधार पर बच्चे का अंतिम आंकलन करते हुए रिपोर्ट कार्ड तैयार करें। 

cgschool पोर्टल में विद्यार्थियों का असेसमेंट रिपोर्ट कैसे देखें ? इसकी पूरीजानकारी नीचे दिए आर्टिकल में बताया गया है। इसमें टैप करके आप अपने स्कूल के विद्यार्थियों का असेसमेंट रिपोर्ट देखने के बारे में जान सकते है। 

पढ़ें – विद्यार्थियों का असेसमेंट रिपोर्ट कैसे देखें -पूरी जानकारी 

आज के आर्टिकल में सत्र 2020-21 की  जनरल प्रमोशन प्रगति पत्रक (General Promotion Marksheet) कैसे बनायें ? How To Make General Promotion Progress Sheet  -के बारे में बताया गया है। साथ ही प्रगति पत्रक कैसे और क्या क्या भरें -इसे भी समझाने का प्रयास किया गया है। 

शासन द्वारा समय समय पर नियमों में बदलाव किये जाते है। हो सकता है आने वाले कुछ दिनों में प्रगति पत्रक के विषय में कोई नया अपडेट करें। यदि ऐसा कुछ होता है तो हम अपने इस वेबसाइट के माध्यम से जरूर बताएँगे। 

लेटेस्ट अपडेट और नए नए जानकारी प्राप्त करने के लिए Onlinebharo.com में नियमित विजिट करें। इसे आप सीधे गूगल में भी सर्च कर। 

 आप हमारे Whatsapp Group और Telegram Chanel से भी जुड़ सकते है। Join लिंक नीचे दिया गया है।

Join Whatsapp Group 

Join Telegram Channel 

स्कूल सम्बन्धी ये आर्टिकल भी पढ़ें 

3 thoughts on “सत्र 2020-21 की जनरल प्रमोशन प्रगति पत्रक कैसे बनायें | General Promotion Marksheet | How To Make General Promotion Progress Sheet”

  1. अलग-अलग विडियों मे अलग-अलग प्रगति पत्रक भरने का नमूना दिखाया जा रहा है ।कृपया इस प्रकार भ्रम की स्थिति पैदा न करें

    Reply
  2. प्रगति पत्रक मे ग्रेड भरने के लिए निर्देशित किया गया है ।(इतना तो मेरे बच्चे कर ही सकते हैं)के तहत केवल भाषा और गणित विषय का आकलन किया गया है।इसमें ग्रेड कैसे बनायेंं और शेष विषयों का ग्रेड किस प्रकार भरें ।

    Reply
  3. बच्चे की दक्षता के आधार पर ही आपको ग्रेड देना है .शेष विषयों में भी आप इसी तरह बच्चे के स्तर के आधार पर ग्रेड दें .

    Reply

Leave a Comment