CGTEEKA Portal Launch .How To Register For Vaccination. सीजी टीका पोर्टल क्या है और इसमें टीकाकरण के लिए कैसे रजिस्टर करें -पूरी जानकारी देखें

 CG TEEKA पोर्टल में   पंजीयन  कैसे करें  

कोरोना महामारी के इस संकटकाल में कोरोना से बचाव और रोकथाम के लिए 18 वर्ष से ऊपर सभी लोगों का टीकाकरण कराया जा रहा है। इससे पहले 45 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग का टीकाकरण हो रहा था। लेकिन सरकार ने 1 मई 2021 से 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू कर दिया है। 

आज के आर्टिकल में छग सरकार द्वारा लांच किये गए CGTEEKA Portal  की पूरी जानकारी दिया गया है। CG TEEKA पोर्टल  में रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? इसकी पूरी जानकारी इस आर्टिकल में बताया गया है। साथ ही इस एप से आपको क्या लाभ मिलेगा इसकी जानकारी भी दिया गया है। पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। 

COVID-19 टीकाकरण क्या है ?

दोस्तों जैसे कि आप सभी इस समय कोरोना महामारी की भयावहता को देख ही रहे होंगे। कोरोना वायरस की तबाही से पूरी दुनिया की रफ़्तार थम सी गयी है। इसका प्रभाव अभी सबसे ज्यादा भारत में दिखाई दे रहा है। 

कोरोना की दूसरी लहर ने भारत में तांडव मचा दिया है। पहली लहर की तुलना में कोरोना की दूसरी लहर बहुत अधिक खतरनाक है। और लोगों की मौत भी अधिक हो रही है। 

इसे पढ़ें – आरोग्य सेतु एप क्या है ? इससे कोरोना के लक्षण कैसे पता करें 

कोरोना महामारी से बचाव और रोकथाम के लिए मास्क और सामाजिक दुरी के साथ साथ टीकाकरण भी बहुत जरुरी है। टीकाकरण से हमारे शरीर में एंटीबॉडी बनता है जो कोरोना वायरस के संक्रमण से हमारी रक्षा करेगी। 

टीकाकरण के लिए आप स्वयं आगे आएं और अपने परिवार के साथ साथ अन्य लोगों को भी इसके बारे में बताएं कि टीकाकरण क्यों जरुरी है ? और इसे लगवाने के क्या फायदे है ? 

भारत में उपलब्ध – टीका (वेक्सीन ) और उसके प्रभाव 

भारत की बात करें तो यहां कुल तीन वैक्सीन का उपयोग किया जा रहा है। जिसमे से दो वैक्सीन स्वदेशी और और एक विदेश से लिया गया है।  

हमारे देश में लोगों को दिए जाने वाले स्वदेशी वैक्सीन सीरम इंस्टिट्यूट पुणे और भारत बायोटेक द्वारा  बनाया जा रहा है। इसके सीईओ अदार पूनावाला है। यहाँ से  कई देशों को वैक्सीन सप्लाई किया जा रहा है। 

स्वदेशी वैक्सीन का नाम कोविडशिल्ड और कोवैक्सीन है। इन दोनों की वैक्सीन को देश के विभिन्न राज्यों में उपयोग में लाया जा रहा है। चलिए आपको इन दोनों वैक्सीन में अंतर् बताते है। 

कोविशिल्ड – यह एक स्वदेशी  वैक्सीन है जिसे भारत के सीरम इंस्टिट्यूट  पुणे  में तैयार किया जा रहा है। यह वैक्सीन कोरोना वायरस से लगभग 72 % सुरक्षा प्रदान करता है। 

कोविडशिल्ड वैक्सीन के दो डोज आपको लगवाना है। पहली और दूसरी डोज के बीच 42 से 56 दिन का अंतराल होना चाहिए। इस अंतराल में ये वैक्सीन 72 % प्रभावी है।  

कोवैक्सीन – यह वैक्सीन भी हमारे देश में ही तैयार हो रहा है। इस वैक्सीन को भारत बायोटेक द्वारा  बनाया जा रहा है। ये वैक्सीन भी बहुत कारगार और कोरोना से सुरक्षा में प्रभावी है। इस वैक्सीन से 80 % सुरक्षा की बात कही गयी है। 

यदि आप कोवैक्सीन लगवाते है तो आपको इसके दो डोज पूरा करना होगा। पहले और दूसरे डोज के बीच 28 दिन का अंतर् इस वैक्सीन के लिए रखा गया है। 

स्पुतनिक वी – यह एक विदेशी वैक्सीन है। इस वैक्सीन को रूस द्वारा तैयार किया गया है। यह सबसे तेज बनाये गए वैक्सीन है। और स्पुतनिक वी 92 % प्रभावी है ,

स्पुतनिक वी को भी दो डोज में लेना है। पहली और दूसरी डोज के बीच 21 दिनों का अंतर् अनिवार्य है। इस अंतराल में स्पुतनिक वी बहुत ही अच्छा प्रभावी है। 

इस प्रकार आप इसमें से कोई भी वैक्सीन लगवा सकते है।  तीनों ही वैक्सीन प्रभावी है। लेकिन एक बात का ध्यान रखें आपको वैक्सीन चयन का विकल्प नहीं दिया जायेगा। वैक्सीनेशन सेंटर में जो वैक्सीन उपलब्ध रहेगा वही वैक्सीन आपको लगवाना होगा। 

CG Teeka पोर्टल  क्या है ? 

छग में टीकाकरण की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक  पोर्टल  तैयार किया गया है। इसमें आप बहुत आसानी से अपना पंजीयन कर सकते है। 

CG Teeka पोर्टल  में रजिस्ट्रेशन करके आप निर्धारित समय में टीकाकरण केंद्र में जाकर अपना टीका लगवा सकते है। 1 मई 2021 से 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग को टीकाकरण शुरू हो गया है ,जिससे केंद्रों में लोगों की भीड़ बढ़ गयी है। 

अब सीजी टीका पोर्टल  के लांच होने पर लोग इसमें अपने पंजीयन के अनुसार ही समय में टीकाकरण केंद्र पहुंचेंगे जिससे भीड़ नहीं लगेगी और कोरोना संक्रमण का ख़तरा नहीं होगा। 

CG Teeka पोर्टल  में रजिस्ट्रेशन करें 

टीकाकरण केंद्र जाने के पहले आपको इस एप में अपना पंजीयन करना होगा। पंजीयन करने के लिए सबसे पहले इस पोर्टल  को अपने एंड्राइड मोबाइल में ओपन करना है।और उसके बाद मोबाइल नंबर के माध्यम से  रजिस्ट्रेशन करना  है । 

रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया यहाँ बताया गया है । आप यहाँ से भी सीधे  CGTEEKA पोर्टल में पहुँच सकते है। नीचे सीजी टीका पोर्टल का  लिंक दिया गया है। 

स्टेप बाई स्टेप देखें पूरी प्रक्रिया 

स्टेप 1 – सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉइड मोबाइल के  गूगल  सर्चबार में  – cgteeka लिखकर सर्च करना है। 

स्टेप 2 – अब एक  नए पेज खुलेगा इसमें CG State Vaccination | Home लिखा हुआ मिलेगा ,इसके ऊपर  आपको क्लिक करना है। 

स्टेप 3 – अब छग शासन द्वारा लांच किया गया CGTeeka पोर्टल ओपन जायेगा। इसमें ऊपर दायीं ओर दिए गए पंजीकरण करें पर क्लिक करें ,जैसे कि चित्र में दिखाया गया है। 


स्टेप 4 – जैसे  ही आप पंजीकरण करें विकल्प पर क्लिक करेंगे ,पुनः एक नए इंटरफेस खुलेगा यहां पर आपको एक फार्म भरना है।फार्म का प्रारूप चित्र में दिखाया गया है। 

इस फार्म में आपको जिला ,ब्लॉक ,ग्राम/ शहरी ,ग्रामीण ,लिंग ,अपना पूरा नाम , मोबाइल नंबर ,टीका का डोज (प्रथम /द्वितीय) ,पहचान पत्र ये सभी जानकारी भरने के बाद दर्ज करें बटन पर क्लिक करें। 

इस प्रकार आपका पंजीयन हो जायेगा। पंजीयन होने के बाद आपको टीकाकरण के स्थान और समय की जानकारी एसएमएस द्वारा मिल जाएगी। और और निर्धारित समय में टीकाकरण केंद्र में जाकर अपना टीका लगवा सकते है। 

आप हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से भी सीधे cgteeka पोर्टल में पहुँच सकते है। पंजीयन लिंक नीचे दिया गया है ,इसमें टैप करें –

CGTeeka रजिस्ट्रेशन लिंक 

2 thoughts on “CGTEEKA Portal Launch .How To Register For Vaccination. सीजी टीका पोर्टल क्या है और इसमें टीकाकरण के लिए कैसे रजिस्टर करें -पूरी जानकारी देखें”

Leave a Comment