शिक्षा पोर्टल में विद्यार्थियों की गलत एंट्री होने पर कैसे सुधारें – How To Correct Wrong Entry Of Students

Shiksha पोर्टल  में विद्यार्थी की जानकारी अपडेट कैसे करें 

शिक्षा विभाग द्वारा सत्र 2023-24 के लिए विद्यार्थियों की एंट्री स्कूल शिक्षा विभाग और NIC द्वारा बनाये गए शिक्षा पोर्टल में किया जाना है। इस नए पोर्टल में विद्यार्थियों की ऑनलाइन एंट्री शुरू हो चुकी है और  सभी स्कूलों को एंट्री का कार्य पूर्ण करने कहा गया है।
शिक्षक साथियों आप सभी को हमारे ऑफिसियल वेबसाइट Onlinebharo.com की ओर से सादर नमस्कार ,सादर प्रणाम 👏 . साथियों हमारे इस वेबसाइट के माध्यम से शिक्षा विभाग और शिक्षकों से सम्बंधित जानकारी पूरी एनालिसिस के बाद बताया जाता है।
आज के आर्टिकल में विद्यार्थी पोर्टल में विद्यार्थी की एंट्री गलत हो जाये तो उसे कैसे सुधारें ? इसकी पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप बताया गया है। आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। और अन्य शिक्षकों में भी शेयर करें। लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सप्प और टेलीग्राम चैनल में भी जुड़ सकते है। लिंक नीचे दिया गया है।

विद्यार्थी पोर्टल में लॉगिन और एंट्री कैसे करें ? 

जैसे कि आपको इससे पहले भी बताया गया है कि शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की एंट्री करने के लिए नया पोर्टल बनाया है। इस पोर्टल का लिंक एड्रेस Shiksha.cg.nic.in है और विद्यार्थियों की एंट्री करने के लिए लिंक एड्रेस  Shiksha.cg.nic.in/ studentsentry है।
यदि आप अभी तक इस पोर्टल में लॉगिन नहीं किये है और विद्यार्थियों की एंट्री शुरू नहीं किये है तो इसकी पूरी जानकारी आपको हमारे पिछले आर्टिकल में बताया गया है। उसका लिंक नीचे दिया है उसमे टैप करके लॉगिन और एंट्री की जानकारी देख सकते है।
 

विद्यार्थियों की एंट्री में त्रुटि 

सत्र 2023-24 के लिए किये जा रहे विद्यार्थियों की ऑनलाइन एंट्री करते समय कुछ त्रुटियां हो सकती है। सबसे पहले आपको उन त्रुटियों के बारे में बताते है कि कौन कौन से त्रुटि संभव है और फिर उसे कैसे सुधारे इसके बारे में बताएँगे।

एंट्री के समय ये त्रुटियां हो सकती है – 

  • विद्यार्थी के नाम ,माता पिता के नाम में त्रुटि या स्पेलिंग में त्रुटि।
  • विद्यार्थी की जन्मतिथि गलत एंट्री होना।
  • किसी विद्यार्थी का नाम दो बार एंट्री हो जाना।
  • विद्यार्थी की  कक्षा की गलत एंट्री करना।
  • विद्यार्थी का लिंग – बालक /बालिका में गलती।
  • अभिभावक का मोबाइल नंबर दर्ज करने में त्रुटि।
  • आधार नंबर और सरनेम में त्रुटि। इत्यादि
इसके अलावा भी कुछ और त्रुटियाँ संभव है। यदि आपके जानकारी में विद्यार्थी से सम्बंधित कोई त्रुटि है तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर सेंड करें। जिससे उसके बारे में भी आपको बता सकें और उसमे सुधार कैसे करें इसकी जानकारी भी देंगे।

विद्यार्थी की गलत एंट्री कैसे सुधारें 

विद्यार्थियों की एंट्री करते समय क्या क्या त्रुटियाँ हो सकती है उसके बारे में ऊपर बताया गया है। चलिए अब आपको उन त्रुटियों को कैसे सुधारें इसके बारे में बताते है।
स्टेप 1 – सबसे पहले पोर्टल में लॉगिन करें – इसके लिए ऊपर का आर्टिकल देखें।
स्टेप 2 – लॉगिन होने के बाद बाएं साइड में  चार विकल्प दिखाई देंगे ,ये चार विकल्प इस प्रकार है –
  1. होम 
  2. विद्यार्थी की जानकारी दर्ज करें 
  3. विद्यार्थी की जानकारी अपडेट करें 👈
  4. विद्यार्थी सूचि देखें 
आपको यहाँ पर तीसरे विकल्प विद्यार्थी की जानकारी अपडेट करें का चयन करना है।  जैसे कि चित्र में गया है।
स्टेप 3 – जैसे ही तीसरे विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नए पेज खुलेगा इसमें माध्यम ,विद्यार्थी का कक्षा जिसमे सुधार करना चाहते है और सेक्शन चयन करने के बाद खोजें बटन पर टैप करें।
स्टेप 4 –  अब आपके द्वारा चयन किये गए कक्षा के सभी विद्यार्थियों की पूरी सूचि जो आपके द्वारा एंट्री किया गया है ,वह दिखाई देगा। यहाँ पर विद्यार्थी के नाम के सामने दो विकल्प दिए गए है। पहला एडिट करें और दुसरा डिलीट करें।
यदि आप किसी विद्यार्थी का नाम दो बार एंट्री कर दिए है तो डिलीट पर क्लिक करें। जिससे एक पॉपअप मैसेज आएगा जिसमे लिखा होगा – क्या आप विद्यार्थी की जानकारी डिलीट करना चाहते है। यहाँ OK पर क्लिक करे। इस प्रकार आप किसी भी विद्यार्थी की दो बार एंट्री होने पर उसमे एक को डिलीट कर सकते है।
स्टेप 5 – यदि किसी विद्यार्थी की जानकारी एंट्री करने में त्रुटि हो गयी है तो एडिट विकल्प का चयन करें। जैसे ही एडिट पर क्लिक करेंगे ,सम्बंधित विद्यार्थी की जानकारी ओपन हो जाएगा।
अब आप जो भी त्रुटि है उसे यहाँ से सुधार कर सकते है। और सुरक्षित करें विकल्प पर टैप कर दें। इस प्रकार आप विद्यार्थी  की जानकारी में त्रुटि को  सुधार सकते है।
इसी प्रकार आप अन्य विद्यार्थियों को जिकी गलत एंट्री हो चुकी है उसे एडिट करके त्रुटि में सुधार कर सकते है।
आज के आर्टिकल में बताया गया कि – शिक्षा पोर्टल में विद्यार्थियों की गलत एंट्री होने पर  कैसे सुधारें – How  To Correct Wrong Entry Of Students .उम्मीद है ये जानकारी आपके लिए उपयोगी होगा।
यदि आपको ये जरुरी जानकारी अच्छी लगे तो इसे अन्य लोगों में भी जरूर शेयर करें। इसी प्रकार नए नए और लेटेस्ट जानकारी प्राप्त करने के लिए onlinebharo.com पर नियमित विजिट करें।

 आप हमारे Whatsapp Group और Telegram Chanel से भी जुड़ सकते है। Join लिंक नीचे दिया गया है।

Join Whatsapp Group 

Join Telegram Channel 

सम्बंधित आर्टिकल जरूर पढ़ें 

2 thoughts on “शिक्षा पोर्टल में विद्यार्थियों की गलत एंट्री होने पर कैसे सुधारें – How To Correct Wrong Entry Of Students”

Leave a Comment