सेतु पाठ्यक्रम में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम – कोर्स में पंजीयन कैसे करें |सभी प्रशिक्षण का लिंक यहाँ देखें – Bridge Course Teacher Training Program -How To Register And Start Training

 Setu Course -Teacher Training 2021-22 

शिक्षकों के लिए सेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम – कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों को सेतु पाठ्यक्रम (30 दिवसीय)पूर्ण करना अनिवार्य – कैसे शुरू करें प्रशिक्षण पूरी जानकारी देखें 

राज्य शैक्षिक अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद् छत्तीसगढ़ द्वारा कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए 30  दिवसीय सेतु पाठ्यक्रम प्रशिक्षण की शुरुआत किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 21 जून से शुरू हो गया  है जो 25 जून तक चलेगा । 

सेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शिक्षकों को पहले पंजीयन करना अनिवार्य है। प्रशिक्षण के लिए पंजीयन कैसे करें इसकी पूरी जानकारी आज के आर्टिकल में बताया गया है। साथ ही सेतु पाठ्यक्रम से सम्बंधित सभी लिंक भी आर्टिकल में नीचे दिया गया है ,आप उस लिंक में क्लिक करके सीधे प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। 

आज के आर्टिकल में SCERT द्वारा शिक्षकों के लिए आयोजित सेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए कोर्स में पंजीयन और प्रशिक्षण की पूरी जानकारी दिया गया है। ये प्रशिक्षण सभी प्राथमिक और मिडिल स्कूल के शिक्षकों को लेना अनिवार्य है। पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। 

क्या है सेतु पाठ्यक्रम – What Is Bridge Course ? 

साथियों किसी भी प्रशिक्षण या कोर्स को शुरू करने से पहले उसके बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए। जैसे आज हम आपको अपने लेख में सेतु पाठ्यक्रम -शिक्षक प्रशिक्षण के बारे में बताने जा रहे है तो उसके पहले हम आपको इसके बारे में सामान्य जानकारी भी जरूर बातएंगे। तो चलिए फ्रेंड्स जानते है – सेतु पाठ्यक्रम के बारे में। 

सेतु पाठ्यक्रम को कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले बच्चों के लिए बनाया गया है। जैसे कि आपको मालूम ही है कोरोना महामारी के कारण स्कूल बच्चों के लिए पूरी तरह से बंद है। बच्चों की पढाई ऑनलाइन और विभिन्न ऑफलाइन माध्यम से चल रही है। 

जैसे पढ़ाई तुंहर दुआर ,मोहल्ला क्लास ,बुल्टू के बोल इत्यादि ,इन सब प्रयास के बाद भी बच्चों का सीखना सिखाना जिस तरह से चलना चाहिए या बच्चों में जैसे दक्षता आनी  चाहिए वह नहीं आ पा रहा है। जिससे बच्चे वर्तमान कक्षा में अवधारणाओं को समझने में कठिनाई अनुभव कर रहे है। 

इन्ही सब अवधारणों और दक्षताओं को बच्चों में लाने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद् छग द्वारा सेतु पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। इसके लिए शिक्षकों को  30 दिवसीय सेतु पाठ्यक्रम के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेना है। 

सेतु प्रशिक्षण के लिए पंजीयन करें 

सेतु प्रशिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 जून से शुरू हो रहा है। यह प्रशिक्षण यु ट्यूब के माध्यम से होना है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षकों को पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) करना अनिवार्य है। चलिए आपको पंजीयन की प्रक्रिया स्टेप बाई स्टेप बताते है। 

स्टेप 1 – गूगल फार्म लिंक ओपन करें 

सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के किसी भी ब्राउजर से गूगल फार्म का लिंक ओपन करना है। यह लिंक इसी आर्टिकल में नीचे दिया गया है। इस फार्म को ओपन करते ही आपके सामने शिक्षक प्रशिक्षण हेतु पंजीयन लिखा हुआ फार्म ओपन हो जाएगा। 

इस फार्म में आपको अपना नाम ,मोबाइल नंबर ,जिला और कक्षा का चयन करके NEXT बटन पर टैप करना है ,जिससे पुनः एक नए पेज ओपन होगा। 

स्टेप 2 – प्रशिक्षण में पंजीयन करें 

जैसे कि आपको ऊपर पहले स्टेप में बताया गया है कि फार्म को भरने के बाद NEXT पर क्लिक करना है। अब आपको इस पेज में जिस कक्षा के लिए पंजीयन करना चाहते है उसका चयन करना है ,और नीचे दिए गए Submit बटन पर टैप करना है। जैसे कि चित्र में दिखाया गया है। 

जैसे ही आप Submit पर क्लिक करेंगे स्क्रीन में एक मैसेज दिखाई देगा जिसमे लिखा होगा – Your response has been recorded ,इस प्रकार आपका पंजीयन हो जायेगा। अब आप निर्धारित समय में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। 

शिक्षक प्रशिक्षण समय सारणी – Teacher Training Time Table 

सेतु पाठ्यक्रम के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण 21 जून से शुरू हो रहा है। ये प्रशिक्षण प्राथमिक स्तर के लिए प्रतिदिन दो पालियों में और पूर्व माध्यमिक स्तर के लिए प्रतिदिन तीन पालियों में संपन्न होगा। समय सारिणी नीचे देखें –

कक्षावार-विषयवार  प्रशिक्षण लिंक 

कक्षा दूसरी – हिंदी ,अंग्रेजी ,गणित 

कक्षा तीसरी – हिंदी ,अंग्रेजी ,गणित ,पर्यावरण 

कक्षा चौथी – हिंदी ,अंग्रेजी ,गणित ,पर्यावरण 

कक्षा पांचवीं – हिंदी ,अंग्रेजी ,गणित ,पर्यावरण 

दिनांक 23 .06.21 से 25.06.21 तक सभी विषय का लिंक 

कक्षा 6 से 8  – हिंदी 

कक्षा 6 से 8 –  अंग्रेजी 

कक्षा 6 से 8  –  गणित 

कक्षा 6 से 8  – विज्ञान 

कक्षा 6 से 8 – सामाजिक विज्ञान 

कक्षा 6 से 8 – संस्कृत 

ऊपर दिए गए कक्षा और विषय के नाम में क्लिक करते ही प्रशिक्षण सीधे यु  ट्यूब में ओपन होगा जिससे आप प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। 

शिक्षक प्रशिक्षण -Google Form लिंक 

आज के आर्टिकल में SCERT द्वारा शिक्षकों के लिए आयोजित सेतु प्रशिक्षण की पूरी जानकारी -शिक्षक पंजीयन और प्रशिक्षण (Bridge Course Teacher Training Program -How To Regesterके बारे में बताया गया है ,उम्मीद है ये सभी शिक्षकों के लिए उपयोगी होगी। दोस्तों यदि आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अन्य शिक्षकों को भी जरूर शेयर करें। 

सेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम से सम्बंधित किसी भी समस्या या प्रश्न हो तो आप हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखकर भेजें ,आपके प्रश्नों का बहुत जल्दी जवाब दिया जयेगा। 

सत्र 2021-22 के सभी लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए आप हमारे whatsapp ग्रुप से भी जुड़ सकते है ,लिंक नीचे दिया गया है। 

Read More Articals

 @ शिक्षा पोर्टल में विद्यार्थी एंट्री रिपोर्ट चेक करें 

@ Zoom App से ऑनलाइन क्लास कैसे शुरू करें 

@ विद्यार्थी एंट्री की पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप देखें 

2 thoughts on “सेतु पाठ्यक्रम में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम – कोर्स में पंजीयन कैसे करें |सभी प्रशिक्षण का लिंक यहाँ देखें – Bridge Course Teacher Training Program -How To Register And Start Training”

  1. किस लिंक पर जाकर पंजीयन करें समझ नहीं आ रहा है। कृपया बताने का कष्ट करें।

    Reply
  2. जहा पर शिक्षक प्रशिक्षण google form लिंक लिखा है उसमे क्लिक करें ,,इससे गूगल फार्म ओपन होगा उसमे दिए गए जानकारी भरकर पंजीयन कर सकते है .

    Reply

Leave a Comment