पदोन्नति के लिए गोपनीय चरित्रावली और कार्यनिष्पादन मूल्यांकन प्रतिवेदन कैसे भरें – पूरी जानकारी | HOW TO FILL THE CONFIDENTIAL CHARACTERISTICS AND PERFORMANCE ASSESSMENT REPORT

शिक्षा विभाग में पदोन्नति ,क्रमोन्नति और अन्य प्रक्रिया के लिए शिक्षकों से समय समय पर गोपनीय चरित्रावली और कार्य निष्पादन एवं मूल्याङ्कन प्रतिवेदन भरवाए जाते है .वैसे तो सरकारी कर्मचारियों से प्रतिवर्ष कुछ न कुछ जानकारी मांगी ही जाती है ,इसी क्रम में सत्र 2023 -24 में भी शिक्षकों से पदोन्नति के लिए  गोपनीय चरित्रावली और कार्य निष्पादन एवं मूल्याङ्कन प्रतिवेदन भरवाए जा रहे है।

आज के आर्टिकल में शिक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण जानकारी जो शिक्षकों के लिए बहुत उपयोगी है ,इसके बारे में बताने वाले है। यदि आप भी एक शिक्षक है तो ये आर्टिकल आपके लिए बहुत इम्पोर्टेन्ट होने वाला है। पूरी जानकारी के लिए अंत तक जरुर पढ़ें।

स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक और सहायक शिक्षक एल बी संवर्ग की पदोन्नति वन टाइम रिलेक्सेशन के तहत तीन वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर किया जाना प्रस्तावित है ,जिसके लिए वर्ष 2018 में संविलियन हुए सहायक शिक्षक और शिक्षक एल बी संवर्ग की पदोन्नति किया जाएगा।  पदोन्नति की प्रक्रिया 31 जनवरी तक पूर्ण करने के आदेश शिक्षा विभाग से जारी हो गया है।

पदोन्नति के पूर्व सहायक शिक्षक और शिक्षक एल बी से गोपनीय चरित्रावली और कार्यनिष्पादन मूल्याङ्कन प्रतिवेदन भरवाया जा रहा है।  आज के लेख में हम गोपनीय चरित्रावली और कार्यनिष्पादन मूल्याङ्कन प्रतिवेदन कैसे भरें ? प्रपत्र में कितने भाग है और कौन से भाग में क्या भरना है ? इसकी पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप बताये है।

प्रधान पाठक और शिक्षक एल बी में पदोन्नति 

प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला  प्रधान पाठक एवं शिक्षक एल बी पद में पदोन्नति की प्रक्रिया स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शुरू कर दी गयी है , आपको बता दें कि छग में प्रधान पाठक और शिक्षक के हजारों पद रिक्त है ,जिसे भरना अति आवश्यक है .

छग शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने एल बी संवर्ग के शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए पदोन्नति में दो वर्ष की छुट देते हुए शिक्षा विभाग में तीन वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले एल बी संवर्ग के शिक्षकों की पदोन्नति प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक  प्रधान पाठक एवं शिक्षक एल बी में करने का निर्णय लिया गया है .

सहायक शिक्षकों की पदोन्नति 

वर्ष 2018,2019,2020 में शिक्षा विभाग में संविलियन हुए सहायक शिक्षकों जिनका संविलियन को तीन वर्ष हो चूका है ,की पदोन्नति प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक और शिक्षक एल बी के पद में हो रहा है। प्रधान पाठक प्राथमिक शाला में पदोन्नति पूर्ण हो चुकी है। अब शिक्षक के पद में पदोन्नति होना है।  इसके लिए सहायक शिक्षकों की सेवा शिक्षा विभाग में 3 वर्ष होना अनिवार्य है।

शिक्षक एल बी की पदोन्नति 

संविलियन के बाद शिक्षक एल बी संवर्ग में आये शिक्षकों की पदोन्नति पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक पद में होना है।  इसके लिए भी शिक्षक एल बी संवर्ग की सेवा शिक्षा विभाग में कम से कम 3 वर्ष होना अनिवार्य है।  जिन शिक्षकों का संविलियन तीन वर्ष हो चुके है  उनकों ही ये फार्म भरना है।

गोपनीय चरित्रावली और कार्यनिष्पादन मूल्यांकन प्रतिवेदन 

साथियों जैसे कि आपको उपर बताया गया है कि संविलियन के बाद तीन वर्ष पूर्ण कर चुके एल बी संवर्ग के शिक्षक और सहायक शिक्षक की पदोन्नति होना है ,इसके इन शिक्षकों को तीन वर्गोष की गोपनीय चरित्रावली और कार्यनिष्पादन मूल्याङ्कन प्रतिवेदन के साथ चल अचल संपत्ति का विवरण जमा करना है।

गोपनीय चरित्रावली और कार्यनिष्पादन मूल्यांकन प्रतिवेदन कैसे भरें ,कार्यनिष्पादन प्रतिवेदन में कितने भाग है ? कौन से भाग में क्या भरना है ? सम्पत्ति का विवरण कैसे भरें ? पुरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप बताया गया है .साथ ही भरे हुए फार्म का पीडीऍफ़ भी आप यहाँ से डाउनलोड कर सकते है।

गोपनीय चरित्रावली कैसे भरें

गोपनीय चरित्रावली में कुल 22 बिंदु है जिसमे शिक्षक से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी भरना है .इसमें मुख्य रूप से शिक्षक का नाम ,पद ,नियुक्ति तिथि ,पता ,सत्र में लिए गए अवकाश की जानकारी देना है . इस प्रपत्र में अंतिम बिंदु संस्था प्रमुख की अनुशंसा है।

भरे हुए गोपनीय चरित्रावली डाउनलोड करें 

कार्यनिष्पादन मूल्यांकन प्रतिवेदन कैसे भरें 

पदोन्नति के पात्र एल बी संवर्ग के शिक्षक जिनका संविलियन 1.07.18 या उसके बाद हुआ है ,उनको तीन वर्ष का कार्यनिष्पादन मूल्यांकन प्रतिवेदन भरकर जमा करना है। इस प्रतिवेदन में कुल 12 पेज है।  इस फार्म में पांच भाग है।  प्रत्येक भाग के बारे में पूरी जानकारी देखें –

फार्म का पहला भाग  (भाग -एक )

कार्यनिष्पादन मूल्यांकन प्रतिवेदन के पहले भाग में शिक्षक से सम्बंधित सामन्य जानकारी भरना है।  जैसे – शिक्षक का नाम हिंदी और अंग्रेजी में , पिता का नाम ,जन्मतिथि ,वर्तमान पद ,नियुक्ति तिथि ,वर्तमान संस्था का नाम जैसे सभी जानकारी सही सही भरें।

फार्म के इस भाग में नियोजन का प्रकार सीधी भर्ती का चयन करें एवं कार्य का प्रकार अकादमिक चयन करें .

फार्म का दुसरा भाग (भाग -दो )

फार्म के दुसरे भाग में तीन मुख्य बिंदु है ,पहला बिंदु कार्य का संक्षिप्त विवरण है जिसमे आपके लिए निर्धारित गुणात्मक /भौतिक लक्ष्यों के विरुद्ध उपलब्धि का विवरण प्रतिशत में भरना है .पूरा विवरण देखने के लिए यहाँ दिए गए पीडीऍफ़ को जरुर डाउनलोड करें।

इस भाग में दुसरा बिंदु कार्य की गुणवत्ता है .इस भाग को 7 बिन्दुओं में बांटा गया है . दुसरे बिंदु के अंतर्गत 2.1  के बिंदु स में वित्तीय वर्ष में आपके द्वारा पढ़े गए 5 पुस्तकों का विवरण -पुस्तक का नाम /शीर्षक ,लेखक ,प्रक्षक और पृष्ठ संख्या सहित देना है।

2.2 में इकाई योजना और पाठ योजनाओं की संख्या भरना है .2.3 में सत्र में नए निर्माण किये गए शिक्षक अधिगम सामग्री की संख्या और प्रमुख 5 सामग्रियों की जानकारी भरना है।

2.4 में विद्यार्थियों के सतत एवं व्यापक मूल्यांकन की पूरी जानकारी विषयवार और तिथिवार देना है .मूल्याङ्कन की अवधि प्रथम ,द्वितीय और तृतीय सत्र के रूप में पूछा गया है।

2.4.1 में विद्यार्थियों की निदानात्मक परिक्षण की जानकारी विषयवार और तिथिवार भरना है .इस भाग में आपको विद्यार्थियों की ली गयी निदानात्मक परीक्षा की तिथि और विषय की जनकारी भरना है।

2.5 में उपचारात्मक शिक्षण की जानकारी विषयवार और तिथिवार भरना है .इस भाग में सभी विषयों से सम्बंधित 5 -5 अवधारणा की जानकारी और उसमे शामिल बच्चों की संख्या एवम पालकों से लिए गए गए सहयोग का विवरण भरना है।

2.6 में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढाने के लिए आपके द्वारा पालक एवं  समुदाय से किये गए संपर्क का विवरण तिथिवार जानकारी भरना है ,जिसमे आपको विद्यार्थियों का नाम भी लिखना अनिवार्य है .पालक संपर्क के बाद अंतिम परिणाम जो आपको दिखा उसका विवरण भरें।

2.7 में पाठ्य सहगामी सांस्कृतिक एवं शारीरिक गतिविधियों की जानकारी देना है .इसमें गतिविधि दिनांक और गतिविधि में शिक्षक की सहभागिता का विवरण भरना है।

फार्म का तीसरा भाग (भाग – तीन ) 

फ़ार्म के तीसरे भाग में 6 मुख्य बिंदु है ,प्रत्येक बिंदु में विद्यार्थियों से सम्बंधित जानकारी और उसमे आपके द्वारा अर्जित अंक भरना है .अंक कैसे भरें इसके लिए मतांकन सारणी नीचे दिया गया है ,उसे जरुर देखें।

भाग तीन के मुख्य बिंदु 1 में कार्य निष्पादन की  जानकारी देना है इसमें कुल 32 अंक है .इस भाग में कुल 8 पॉइंट है प्रत्येक पॉइंट के लिए निर्धारित अधिकतम अंक 4 और न्यूनतम 0 अंक है।

भाग तीन के बिंदु क्रमांक 2 में कार्य क्षेत्र का ज्ञान से सम्बंधित विषयवस्तु है .इसमें भी कुल 32 अंक है .इसमें कुल प्रश्नों की संख्या 8 है ,प्रत्येक प्रश्न में 4 अंक निर्धारित है .किसी भी प्रश्न में उत्कृष्ट के लिए 4 अंक ,बहुत अच्छा के लिए 3 अंक ,अच्छा के लिए 2 अंक ,औसत के लिए 1 अंक और औसत से कम के लिए 0 अंक दें।

ये भी पढ़ें – क्या दो विषय में स्नातक किया जा सकता है ? सर्विस बुक में दर्ज कैसे कराएँ -स्नातक डिग्री 

भाग तीन के बिंदु क्रमांक 3 कार्य के प्रति दृष्टिकोण से सम्बंधित है .इसमें 20 अंक निर्धारित है .इसमें कुल 5 प्रश्न है .प्रत्येक प्रश्न में अधिकतम 4 और न्यूनतम 0 अंक है।

भाग तीन के बिंदु क्रमांक 4 में कौशल का उपयोग  से सम्बंधित जानकारी के आधार पर अंक अर्जित किया जायेगा .इसमें कुल 32 अंक निर्धारित है .इस पॉइंट में कुल 8 प्रश्न दिए गये है .प्रत्येक में अधिकतम 4 और न्यूनतम 0 अंक निर्धारित है।

बिंदु क्रमांक 5 टीम भावना है इसमें अधिकतम 16 अंक निर्धारित है ,इसमें 4 प्रश्न है ,प्रत्येक प्रश्न में 4 अंक निर्धारित है .बिंदु क्रमांक 6 में समग्र मूल्याङ्कन के आधार पर 50 शब्दों में अभिमत लिखना है .ये अभिमत संस्था प्रमुख का रहेगा . साथ ही निंदु क्रमांक 7 में उक्त सभी आयामों से सम्बंधित आवश्यक अध्ययन का उल्लेख किया जायेगा।

अंतिम मतांकन हेतु सूत्र 

यहाँ पर आपको भाग तीन में अर्जित अंकों की गणना करनी है ,और समग्र कार्यक्षेत्र में प्राप्त अंक यहाँ पर लिखना है . साथ ही कार्यनिष्पादन मूल्याङ्कन में प्राप्त अंक का प्रतिशत निकलना है .गणना कैसे करना है ,जानने के लिए पीडीऍफ़ डाउनलोड करें .

फार्म का चौथा भाग (भाग – चार )

फार्म के भाग चार में संस्था प्रमुख का टीप होगा और यहाँ पर संस्था प्रमुख का नाम और पदनाम के साथ सील मुहर लगाकर हस्ताक्षर करना है .भाग चार में मुख्य दो बिंदु है .पहला बिंदु निष्ठा और दुसरा श्रेणी का है .यहाँ पर संस्था प्रमुख अपने शिक्षक के कार्यनिष्पादन का संक्षेप में विवरण देंगे .

फार्म का पांचवा भाग (भाग -पांच )

यह भाग अधिकारीयों के लिए है .इस भाग में अधिकारीयों के द्वारा समीक्षक टीप लिखा जाएगा .ये समीक्षक टीप शिक्षक के गोपनीय चरित्रावली और कार्यनिष्पादन मूल्याङ्कन प्रतिवेदन को देखने के बाद  दिया जायेगा .

इस प्रकार पदोन्नति के लिए भरे जाने वाले कार्यनिष्पादन मूल्याङ्कन प्रतिवेदन के सभी पांच भागों का विवरण यहाँ बताये अनुसार आप भर सकते है .चलिए अब आपको चल अचल संपत्ति का विवरण कैसे भरें इसकी जानकारी बताते है .

वार्षिक चल अचल संपत्ति का विवरण 

सरकारी कर्मचारियों के लिए ये फार्म बहुत आवश्यक होता है क्योंकि इसमें सरकारी कर्मचारी के संपत्ति के बारे में जानकारी मांगी जाती है .ये फार्म भी तीन वर्ष का भरना है .

चल अचल सम्पत्ति विवरण फार्म में सबसे पहले शिक्षक अपना नाम ,पद और उस वर्ष में वेतन कितना मिल रहा था उसे भरें .अब फार्म में कुल 8 कलम दिए गए है जिसमे जानकारी सही सही भरें .

चल अचल सम्पत्ति जो शिक्षक के नाम में है वह किस जिले ,विकासखंड ,संभाग और ग्राम में है उसका उल्लेख करें .साथ ही बताये कि संपत्ति किस प्रकार है – भवन है या केवल भूमि है .साथ ही उस सम्पत्ति का वर्तमान मूल्य क्या है।

यदि सम्पत्ति सरकारी कर्मचारी के नाम में नहीं है तो वह किसके नाम पर है और उस व्यक्ति का सरकारी कर्मचारी के साथ क्या सम्बन्ध है ,इसका विवरण भी दें।

जिस संपत्ति का विवरण दिया जा रह है उसे किस प्रकार प्राप्त किया गया है जैसे  – ख़रीदा गया है ,विरासत में मिला है पट्टा वाला है या कुछ और है – इसका स्पष्ट उल्लेख करें।  इसके साथ ही जिस सम्पत्ति के बारे में जाकारी दिया गया है उसका आय कितना है ,ये जरुर उल्लेख करें।

भरे हुए सी आर फार्म यहाँ से डाउनलोड करें 

इस प्रकार पदोन्नति के लिए भरे जाने वाले सभी फार्म का विस्तार से विवरण आज के लेख में बताया गया है उम्मीद करते है ये जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। यदि आपको ये लेख अच्छा लगे तो एनी लोगों में भी इसे जरुर शेयर करें।

ऐसे ही नए नए और उपयोगी जानकारी प्राप्त करने के लिए  आप onlinebharo.com को सीधे google के सर्च बॉक्स में लिखकर सर्च कर सकते है।  धन्यवाद

1 thought on “पदोन्नति के लिए गोपनीय चरित्रावली और कार्यनिष्पादन मूल्यांकन प्रतिवेदन कैसे भरें – पूरी जानकारी | HOW TO FILL THE CONFIDENTIAL CHARACTERISTICS AND PERFORMANCE ASSESSMENT REPORT”

Leave a Comment