प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना 2023 | CG MDM Mobile App में प्रधान पाठक और शिक्षक का रजिस्ट्रेशन कैसे करें

 

 

 

मध्यान्ह भोजन की ऑनलाइन एंट्री कैसे करें ? CG MDM App में प्रधान पाठक और शिक्षकों का मोबाइल नम्बर कैसे रजिस्टर करें ? इसकी पूरी जानकारी आज के आर्टिकल में बताया गया है . केंद्र सरकार द्वारा मध्यान्ह भोजन योजना (मिड डे मिल योजना ) का नाम बदल कर  Pradhanmantri Poshan Shakti Nirman Yojana 2023  किया गया है।इस योजना के माध्यम से प्राथमिक कक्षाओं में स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पोषण युक्त भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा।सरकार द्वारा अब तक मिडडे भोजन योजना संचालित की जा रही थी।

मिड डे मील योजना के माध्यम से बच्चों को भोजन उपलब्ध करवाया जाता था।अब इस योजना को प्रधानमंत्री शक्ति निर्माण योजना में विलय कर दिया गया है . इस योजना को मंजूरी 29 सितंबर 2021 को प्रदान की गई।

Poshan Shakti Nirman Yojana के माध्यम से स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को  केवल भोजन देने के स्थान पर पोषक तत्वों से भरपूर भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा।इस योजना को आरंभ करने का निर्णय केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 28 सितंबर 2021 को लिया गया  था।

देश के 11.2 लाख सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों के 11.8 करोड़ बच्चों को आने वाले 5 वर्षो तक पोषण युक्त भोजन इस योजना के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाएगा।इस योजना के संचालन पर 1.31 लाख करोड़ रुपए का खर्च आएगा।

 

 

 

केंद्र सरकार द्वारा 54061.73 करोड़ रुपए का खर्च वहन किया जाएगा।वहीँ  राज्य सरकार द्वारा 31733.17 करोड़ रुपए का खर्च वहन किया जाएगा।

केंद्र पोषक  अनाज खरीदने के लिए अतिरिक्त 45000 करोड़ प्रदान करेगा।पहाड़ी राज्यों में इस योजना के संचालन के लिए 90% खर्च केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाएगा एवं 10% खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

Pradhanmantri Poshan Shakti Nirman Yojana के अंतर्गत लाभान्वित बच्चों की ऑनलाइन प्रविष्टि राज्य सॉफ्टवेयर एवं एप के माध्यम से किया जायेगा .इसके लिए सभी स्कूल के प्रधान पाठक और दो शिक्षकों का मोबाइल नम्बर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। 

आज के लेख में CG MDM App में प्रधान पाठक और शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन कैसे करें ,इसकी पूरी जानकारी बताया गया है .App में मोबाइल नम्बर  Online Registration कैसे करें ? लाभान्वित बच्चों की जानकारी कैसे एंट्री करें – ये सभी जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें। 

CG MDM Benificiary App डाउनलोड करें 

 

 

 

MDM रिपोर्ट प्रतिदिन एंट्री करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में CG MDM Benificiary App को डाउनलोड करें .इसके लिए अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर सर्च बॉक्स में CG MDM Benificiary लिखकर सर्च करें . cg mdm लिखकर भी सर्च कर सकते है। 

अब स्क्रीन में CG MDM Benificiary एप पहले नम्बर पर दिखेगा इस पर क्लिक करें ,जिससे Install का विकल्प आएगा उस पर क्लिक करके App को Install करें . इसके बाद एप को Open करें और जरुरी Permission को Allow करें . नीचे दिए गए लिंक से आप एप को सीधे डाउनलोड कर सकते है। 

 

Download MDM Benificiary App

Download DPI Order MDM Online

App में रजिस्ट्रेशन करें 

 

 

 

CG MDM Benificiary  App इनस्टॉल हो जाने के बाद सबसे पहले अपने मोबाइल नम्बर को रजिस्टर करें .ध्यान रहे केवल वही मोबाइल नम्बर रजिस्टर होगा जो राज्य मध्यान्ह भोजन पोर्टल में पहले से पंजीकृत है। 

मोबाइल नम्बर रजिस्टर करने के लिए दो बॉक्स दिए गए है ,उपर वाले बॉक्स में स्कूल आईडी प्रविष्ट करें – जो स्कूल का UDISE कोड है .और नीचे वाले बॉक्स में अपना मोबाइल नम्बर भरें और वहा दिए गए रजिस्टर करें बटन पर क्लिक करें। 

 

रजिस्टर करें बटन पर क्लिक करते ही आपका मोबाइल नम्बर पंजीकृत हो जायेगा .अब आप प्रतिदिन मध्यान्ह भोजन की ऑनलाइन एंट्री यहाँ से कर सकते है। 

MDM Attandence दर्ज करें 

 

 

 

उपर बताये गए स्टेप के अनुसार मोबाइल नम्बर रजिस्ट्रेशन कर लिए होंगे .अब अपने मोबाइल से एप को ओपन करें . जैसे ही आप एप को ओपन करेंगे चार विकल्प दिखाई देंगे . मोबाइल नम्बर , दिनांक ,कुल लाभान्वित बच्चे और मध्यान्ह भोजन की स्थति चुने। 

यहाँ पर आपका मोबाइल नम्बर और दिनांक पहले से भरा हुआ दिखेगा .आपको केवल लाभान्वित बच्चों की संख्या दर्ज करना है और नीचे दिए गए सुरक्षित करें बटन पर क्लिक करना है .ऐसे करते ही निर्धारित तिथि को लाभान्वित बच्चों की संख्या MDM पोर्टल में एंट्री हो जाएगी .इसी प्रकार प्रतिदिन MDM की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करना है। 

 

मध्यान्ह भोजन नहीं बना तो क्या करें ? 

जिस दिन स्कूल में मध्यान्ह भोजन नहीं बना तो उसका कारण आपको ऑनलाइन ही दर्ज करना होगा इसके लिए मध्यान्ह भोजन की स्थति चुने वाले भाग में विकल्प दिए गए है . इसमें कुल सात विकल्प दिए गए है जैसे कि चित्र में दिखाया गया है। 

इसमें से मध्यान्ह भोजन नहीं बनने के उचित कारण का चयन करें और जानकारी को सुरक्षित कर लें .आपके द्वारा चयन किये गए कारण पोर्टल में ऑनलाइन दर्ज हो जाएगा। 

आज के लेख में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना 2022 से सम्बंधित मध्यान्ह भोजन की ऑनलाइन एंट्री प्रतिदिन कैसे करें ? और CG MDM Mobile App डाउनलोड एवं रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी बताया गया है .उम्मीद करते है ये जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।  इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई भी प्रश्न या समस्या हो तो आप हमें नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में लिखकर जरुर भेजें।  आपे प्रश्नों का बहुत जल्द जवाब दिया जायेगा।  धन्यवाद। 

ऐसे ही नए नए और उपयोगी जानकारी हमारे वेबसाईट onlinebharo.com में दिया जाता है।  इसे आप सीधे google में भी सर्च करके यहाँ पहुँच सकते है . 

लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए आप हमारे whatsapp और टेलीग्राम ग्रुप में भी जुड़ सकते है .लिंक नीचे दिया गया है। 

Join Whatsapp Group 

Join Telegram Group 

 

4 thoughts on “प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना 2023 | CG MDM Mobile App में प्रधान पाठक और शिक्षक का रजिस्ट्रेशन कैसे करें”

  1. MDM SCHEME KE TAHAT BACCHON KO BHOJAN DIYA JATA THA ISKE LIYE SARKAR PRATHMIK AUR MIDDLE SCHOOL KE BACCHON KE LIYE DAR NIRDHARIT THA.
    AB PRADHANMANTRI POSHAN YOJANA KE TAHAT BACCHON KO POSHAK TATVON SE BHARPUR AAHAR DIYA JAEGA ISKE LIYE SARKAR NE PRATI BACCHON KI DAR KO BADHAYA HAI YA PURV NIRDHARIT RASHI PRADAN KI JAYEGI???

    Reply

Leave a Comment